भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे।
सरे के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जेमी अपनी तेज गति की गेंदबाजी और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने 10 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 317 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 322 गेंदों में 29 चौकों और 3 छक्कों की मदद से यह तिहरा शतक बनाया था।
ब्रायडन कार्स, जैकब बेथेल और क्रिस वोक्स की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भी टीम में शामिल है। गस एटकिंसन चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
Series Loading : ◼◼◼◻
— England Cricket (@englandcricket) June 5, 2025
Who is the first name in your XI?
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/YxUeU4Vv3z
चिनाब पुल: पाकिस्तान के लिए गले की फांस, चीन की बढ़ी टेंशन!
एयरपोर्ट पर शुभमन गिल का कूल अंदाज, फैंस बोले आ गया कप्तानी का घमंड! सगाई के बाद इंग्लैंड रवाना हुए कुलदीप यादव!
बाज नहीं आएंगे पाकिस्तानी! लाइव मैच में की बेईमानी , वीडियो ने खोली पोल
मैया सम्मान योजना: रांची में लाभुकों के खाते में ₹2500 पहुंचे, आपको नहीं मिले तो तुरंत करें ये काम!
नागार्जुन के घर में खुशियों की डबल दस्तक! छोटे बेटे अखिल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, वायरल हुईं मनमोहक तस्वीरें
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, पीयूष चावला का संन्यास!
चेनाब पुल पर लहराया तिरंगा, पहलगाम के षड्यंत्रकारियों को मोदी का करारा जवाब
दोस्त ने वो किया जो दुश्मन भी ना करता! नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने खोल दी पूरे क्लास की पोल
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, चीन-पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
लखनऊ में दरिंदगी: तीन साल की मासूम से रेप, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर!