भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान के कारण फिर से चर्चा में हैं।
इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं देवी का रूप होती हैं।
पश्चिमी संस्कृति का हवाला देते हुए शहरी विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, पश्चिम देशों में कम कपड़े पहनने वाली महिला को सुंदर माना जाता है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। भारत में हम एक लड़की को तब सुंदर मानते हैं, जब वह अच्छे कपड़े पहनती है, गहने पहनती है और खुद को सुंदर ढंग से संवारती है।
उन्होंने छोटे कपड़ों की तुलना छोटे भाषणों से करते हुए कहा, पश्चिमी देशों में कहावत है कि कम कपड़े या छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं सुंदर होती हैं, जैसे कम बोलने वाले नेताओं को अच्छा माना जाता है। ऐसा मैं नहीं मानता। मेरा मानना है कि महिला देवी का रूप है। उसे अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। मुझे छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं आकर्षक नहीं लगती हैं।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि कभी-कभी लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेने आती हैं तो वह उनसे कहते हैं, बेटा, अगली बार अच्छे कपड़े पहनकर आना, फिर हम फोटो खिंचवाएंगे।
यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय महिलाओं पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में आए हैं। पहले भी वह कपड़ों को लेकर महिलाओं को शूपर्णखा कह चुके हैं। वर्ष 2022 में इंदौर में ही हनुमान जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने कहा था कि मैं हनुमान जन्मोत्सव पर झूठ नहीं बोलूंगा। हम महिलाओं को देवी मानते हैं, लेकिन आजकल महिलाएं ऐसे गंदे कपड़े पहनती हैं जो देवी की तरह नहीं दिखतीं। वे शूपर्णखा जैसी दिखती हैं। भगवान ने उन्हें सुंदर शरीर दिया है। कम से कम वो अच्छे कपड़े तो पहनें और बच्चों को संस्कार सिखाएं।
*मुझे छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां.... चर्चा में आया बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान#BJP | #KailashVijayvargiya | #MPNews pic.twitter.com/ObkedSzgzU
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) June 5, 2025
टाइम्स स्क्वायर पर उड़ी मुनीर की खिल्ली, फ्रॉड मार्शल कहकर किया गया ट्रोल
शिमला समझौता मृत! पाक मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, यूजर बोले - अब फिर हमला कर सकते हैं
युजवेंद्र चहल ने तीन फ्रैक्चर के साथ खेला पूरा IPL सीजन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा
गुजरात में बारिश का अलर्ट! IMD ने बताई मानसून की संभावित तारीख
ट्रंप की धमकी के बाद मस्क का यू-टर्न: ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट डीकमीशन नहीं होगा!
परिवार के लिए मेहनत करने गया था, आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया : पाकिस्तान पर जमकर बरसे PM मोदी
केएल राहुल का धमाका! प्रैक्टिस मैच में शतक, एक दिग्गज बल्लेबाज हुआ फेल
शख्स को घूरना पड़ा महंगा: शेर ने किया हमला, शेरनी ने बचाई जान!
आरबीआई ने की रेपो रेट में बड़ी कटौती: घटेगी आपकी EMI, आम आदमी को राहत!
जींस में आग लगाकर फायरमैन बना लड़का, स्टंट पड़ा महंगा