परिवार के लिए मेहनत करने गया था, आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया : पाकिस्तान पर जमकर बरसे PM मोदी
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब ब्रिज को देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी को हाथों में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चलते हुए भी देखा गया।

उन्होंने कटरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले में मारे गए स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल को याद किया।

हमारा पड़ोसी देश मानवता का दुश्मन है, पीएम मोदी ने कहा। पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर हमला किया था। पाकिस्तान हमारे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहता है। पाकिस्तान कश्मीर के मेहनती लोगों को उनकी आजीविका से वंचित करना चाहता है।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो गरीब की रोटी-रोजी का भी विरोधी है। पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। उसका इरादा कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई को रोकना था, इसलिए टूरिस्ट्स पर हमला किया। वो टूरिज्म जो लगातार बढ़ रहा था, यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के घर चलते हैं, पाकिस्तान ने उन्हें निशाना बनाया। पाकिस्तान की साजिश इन सबको तबाह करने की थी।

आतंकियों को चुनौती देने वाला नौजवान आदिल, वो भी तो वहां मेहनत-मजदूरी करने गया था। अपने परिवार की देखरेख कर सके इसलिए वह मेहनत कर रहा था। लेकिन आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस तरह जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं, उससे दुनिया को कड़ा संदेश गया है कि यहां के लोग आतंकवाद को कड़ा जवाब देने का मन बना चुके हैं।

पीएम मोदी ने फ्रांस के एफिल टावर का हवाला देते हुए कहा कि चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है और यह एफिल टावर से भी बहुत ऊंचा है। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।

अंजी ब्रिज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये भारत का पहला केबल सपोर्टिड ब्रिज है और इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ब्रिज सिर्फ ईंट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है। ये पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ा भारत की शक्ति का प्रतीक हैं। ये भारत के उज्जवल भविष्य की तस्वीर दिखाते हैं कि विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है, उतना ही बुलंद हमारा हौसला है और नेक इरादा भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया कि वह विकास को यहीं नहीं रुकने देंगे और कोई भी बाधा आएगी तो उसे पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने 6 मई की रात पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा। आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पुतिन का वादा पूरा! कीव पर ड्रोन और मिसाइल से भीषण हमला

Story 1

गुजरात में बारिश का अलर्ट! IMD ने बताई मानसून की संभावित तारीख

Story 1

बेटा कसम खाओ तो... रेप पीड़िता के परिवार से मंत्री ने क्या कहा, राहुल और तेजस्वी ने घेरा

Story 1

पानी में JCB से मस्ती! क्या आपने ऐसा तरीका पहले कभी देखा है?

Story 1

युजवेंद्र चहल ने तीन फ्रैक्चर के साथ खेला पूरा IPL सीजन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा

Story 1

पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा फैसला: होम और वाहन लोन हुए सस्ते!

Story 1

CID 2: 7 साल बाद इंस्पेक्टर श्रेया की वापसी, बेटी के लिए छोड़ा था स्टारडम!

Story 1

इंग्लैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, रोहित-विराट के बाद इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास!

Story 1

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल से MBBS छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी

Story 1

इंग्लैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, गिल संभालेंगे कमान