आजकल युवा स्टाइल और स्टंट के नाम पर कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसे कई उदाहरण आए दिन देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं होती और वे खुलेआम ऐसे स्टंट करते हैं जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।
ऐसा ही एक स्टंट वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक को उसका स्टाइल महंगा पड़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का किसी फंक्शन में कुर्सी पर बैठा है और उसे सिगरेट पीने की तलब लगती है।
इसके लिए वह अपनी जींस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देता है। फिर कूल बनने के लिए सिगरेट निकालता है, मुंह में रखता है और उसी आग से सिगरेट जलाता है।
सिगरेट जलाने के बाद वह आग बुझाने की कोशिश करता है, लेकिन आग बुझती ही नहीं है। उसका दोस्त भी कोशिश करता है, मगर वीडियो के अंत तक आग नहीं बुझती।
वीडियो में लड़के के साथ आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने लाइक किया है और लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि यही होता है जब इंसान हीरो बनने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डालता है। दूसरे ने लिखा कि यह बंदा बेवकूफ है! एक अन्य ने लिखा कि स्टाइल मारने की कोशिश कर रहा था और अब इसके साथ खेल हो गया।
क्या जरूरत थी इस तरह की वीडियो बनाने की?
— Bhanu Nand (@BhanuNand) June 5, 2025
पड़ गए ना लेने के देने
इस वीडियो से आप लोग सीख लें जो खुद को नुकसान पहुंचाएं ऐसी वीडियो नहीं बनानी है pic.twitter.com/8yZ5QXxImu
गाजा में ₹5 का पारले-जी ₹2342 में, भूख से बिलखते लोगों का दर्दनाक वीडियो
चेनाब पुल पर लहराया तिरंगा, पहलगाम के षड्यंत्रकारियों को मोदी का करारा जवाब
पानी में JCB से मस्ती! क्या आपने ऐसा तरीका पहले कभी देखा है?
लखनऊ में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी ढेर
उत्तर प्रदेश: ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 घंटे में पहुंचा परलोक
पति को हिंदू प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पत्नी ने पकड़ा, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!
1400 करोड़ का चिनाब ब्रिज: बम, भूकंप भी बेअसर, जानिए खासियतें
आतंकवाद पर ज़ोरदार चर्चा: शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिला भारतीय प्रतिनिधिमंडल
सिगरेट पीते हुए खोला तेल टैंकर, हुआ ज़ोरदार धमाका!
इंग्लैंड रवाना होते ऋषभ पंत से सवाल - रोहित शर्मा कहां हैं? पंत के जवाब ने मचाया धमाल!