जब शाहरुख खान ने रचाया विराट का स्वयंवर, अनुष्का का नाम सुनते ही शर्मा गए कोहली!
News Image

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की 18 साल बाद जीत से विराट कोहली के प्रशंसक उत्साहित हैं। इस बीच, शाहरुख खान के एक फैन पेज से विराट कोहली के स्वयंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वाकया 2014 के आईपीएल ओपनिंग समारोह का है, जिसे शाहरुख खान ने आयोजित किया था। उस समय, विराट और अनुष्का अपने प्रेम संबंधों की खबरों को छुपा रहे थे। वीडियो में शाहरुख, अनुष्का की फोटो दिखाकर विराट को छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान इस वीडियो में विराट को स्टेज पर बुलाते हैं और कहते हैं, मैं स्टेज पर महान और युवा क्रिकेटरों में से एक, आईपीएल ही नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेट में चैंपियनों के चैंपियन विराट कोहली को बुला रहा हूं।

विराट के स्टेज पर आने के बाद शाहरुख कहते हैं, पहली बार पब्लिकली विराट का स्वयंवर होने जा रहा है। यह सुनकर विराट थोड़े हैरान दिखाई देते हैं। फिर शाहरुख स्वयंवर के लिए लड़कियों को बुलाते हैं।

शाहरुख विराट से पूछते हैं कि उन्हें कैसी लड़की पसंद है? इस पर विराट कहते हैं, घने-घने बाल हों। इसके बाद शाहरुख विराट को एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हैं जिसके घने बाल होने के साथ मूंछें भी होती हैं। विराट कहते हैं, नहीं, इतने बाल नहीं चाहिए।

इसके बाद शाहरुख दूसरी पसंद पूछते हैं। इस पर विराट कहते हैं, बड़ी-बड़ी आंखें। यह सुनकर शाहरुख फिर एक मजेदार तस्वीर दिखाते हैं जिसमें लड़की की आंखें बड़ी होती हैं। विराट कहते हैं, थोड़ी मैच्योर हो। तो शाहरुख कहते हैं, सुलझी हो, मम्मी का ध्यान रखे?

शाहरुख कई मजेदार तस्वीरें दिखाते हैं तो विराट कहते हैं, सर आप छोड़ो, मेरे को नहीं चाहिए। शाहरुख कहते हैं, एक मैं अपनी तरफ से दिखाता हूं, बहन जैसी। वह अनुष्का की फोटो निकालते हैं और विराट से बोलते हैं, इससे तो तेरा वास्ता ही नहीं है, इसको भी रख देता हूं। विराट शरमाकर हंस देते हैं और बोलते हैं, क्या कर रहे हो यार...।

इसके बाद रैंडमली विराट से फोटो चुनने को कहा जाता है। जब फोटो दिखाई जाती है तो वह अनुष्का शर्मा निकलती हैं। शाहरुख फोटो को विराट के गले में डाल देते हैं।

यह वीडियो साल 2014 का है। विराट और अनुष्का ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों तब अपने प्यार को छिपा रहे थे, लेकिन गॉसिप गलियारों में उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगी थीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेरे को तो कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती : कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Story 1

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल से MBBS छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी

Story 1

RCB का मृतकों के परिजनों को मुआवजा: परेड में हुए हादसे के लिए देगी 10 लाख

Story 1

गुटखा थूकना पड़ा जानलेवा, चलती कार से गिरने पर कारोबारी की मौत, 3 घायल

Story 1

PM मोदी की कश्मीर को बड़ी सौगात, चिनाब-अंजी रेल पुल का हुआ उद्घाटन

Story 1

भगोड़ा कह सकते हैं, चोर नहीं! भारत लौटने को तैयार विजय माल्या, रखी ये शर्त

Story 1

मुसलमान भी कटेंगे, बहेगी खून की धारा : यूपी मंत्री का विवादित बयान, बकरीद पर मचा हड़कंप

Story 1

हाउसफुल 5: क्या 20 स्टार्स और दो क्लाइमैक्स ने दर्शकों को किया एंटरटेन?

Story 1

कैमरे में कैद कुदरत का कहर: नदी में आई सुनामी, पलभर में तबाह गांव!

Story 1

चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत को हरी झंडी: पीएम मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात