हाल ही में तमिलनाडु के मछुआरों के जाल में एक दुर्लभ ओरफिश फंस गई है। यह चांदी के रंग की और रिबन जैसी दिखने वाली मछली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मछली लगभग 30 फीट तक बढ़ सकती है और इसके सिर पर एक लाल पंख होता है।
ओरफिश आमतौर पर समुद्र की गहराई में पाई जाती है। इसका सतह पर आना लोगों के लिए उत्सुकता और चिंता का कारण है, क्योंकि कई लोग इसे प्राकृतिक आपदाओं का संकेत मानते हैं।
ओरफिश को डूम्सडे फिश भी कहा जाता है। जापान और फिलीपींस में यह माना जाता है कि यह मछली तभी सतह पर आती है जब कोई आपदा आने वाली होती है। कुछ लोककथाओं में इसे भूकंप या सुनामी का अग्रदूत माना जाता है। जापानी इसे भूकंप का अग्रदूत कहते हैं।
कुछ ऐतिहासिक घटनाओं में ओरफिश के दिखने और बड़ी आपदाओं के बीच संबंध पाया गया है। 2011 में जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी से पहले कई ओरफिश देखी गई थीं। फिलीपींस में 2017 में आए भूकंप से पहले भी दो ओरफिश दिखी थीं।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को खारिज कर दिया है। 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन में ओरफिश की मौजूदगी और भूकंप के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।
लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओरफिश तभी सतह पर आती है जब वे बीमार होती हैं या तापमान और धाराओं में बदलाव के कारण ऊपर आती हैं। 2018 के एक अध्ययन ने भी जलवायु संबंधी घटनाओं को गहरे पानी में रहने वाली ओरफिश के सतह पर आने का कारण बताया है। वैज्ञानिक योशियाकी ओरिहारा का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ओरफिश भूकंप का संदेश भेजती हैं।
तमिलनाडु में इस मछली के देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
🚨 A rare oarfish—aka the Doomsday Fish —has surfaced off the coast of Tamil Nadu, India 🌊
— Paulose Jacob Peter (@Anand02908794) June 1, 2025
This deep-sea creature can grow over 36 feet and is tied to ancient legends of surfacing before earthquakes & tsunamis. Coincidence or omen? 👀🐉#Oarfish #OceanMysteries #India pic.twitter.com/BM8hDhXKqW
विदेशी सांसद ने छुए पीएम मोदी के पैर, वीडियो में दिखा प्रधानमंत्री का रिएक्शन
IND vs ENG: अंतिम समय में बड़ा उलटफेर, भारत ए का सितारा इंग्लैंड में ही रोका गया!
क्या लालू यादव ने जन्मदिन पर बाबा साहेब का अपमान किया? बीजेपी ने घेरा, जानिए सच्चाई
पाकिस्तानी मंत्री का दावा: हमने बंद कर दी थी IPL में लाइटें!
ईरान पर इजरायली कहर: 72 घंटे में 406 मौतें, शीर्ष सैन्य नेतृत्व खत्म, परमाणु कार्यक्रम को भारी क्षति
इजरायल का ईरान पर हमला: ईरानी एयरक्राफ्ट तबाह, 20 ड्रोन नष्ट
इंद्रायणी नदी पर पुल भरभरा कर गिरा, 2 की मौत, कई घायल
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
मनाली में मौत से सामना: जिपलाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी युवती!
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के लिए भारत के 9 खिलाड़ी तय, 2 पर संशय बरकरार!