संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक
News Image

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की है।

यह घोषणा विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग के बीच आई है।

मानसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इंडिया ब्लॉक ने विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की है। संजय राउत ने कहा है कि विपक्ष जनता की आवाज है।

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और चार अप्रैल को समाप्त हुआ था।

बजट सत्र में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया था कि सदन की अब तक की सबसे लंबी बैठक गुरुवार तीन अप्रैल को हुई थी। यह तीन अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू हुई और चार अप्रैल को सुबह 4:02 बजे तक चली। ऊपरी सदन में रिकॉर्ड 49 निजी सदस्यों के विधेयक भी पेश किए गए। कुल मिलाकर सदन ने कुल 159 घंटे काम किया, जिसमें आधी रात के बाद 4 घंटे से अधिक समय शामिल है। इस सत्र की उत्पादकता 119 प्रतिशत रही।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया था कि संसद के निचले सदन में 26 बैठकें हो चुकी हैं। कुल उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही। बजट सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पेश किए गए। वक्फ संशोधन विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक सहित 16 विधेयक पारित किए गए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उत्तर प्रदेश: ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 घंटे में पहुंचा परलोक

Story 1

चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत को हरी झंडी: पीएम मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात

Story 1

मस्क और ट्रंप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, इंटरनेट पर लोगों ने मोदी जी से लगाई सीजफायर की गुहार

Story 1

ठग लाइफ : क्या मणि रत्नम और कमल हासन ने दर्शकों को किया निराश?

Story 1

बेंगलुरु भगदड़: क्या विराट कोहली को थी जानकारी? पूर्व क्रिकेटर ने किया बचाव

Story 1

थरुर का दावा: पाकिस्तान के आतंकी हमलों पर नहीं कोई शक, चीन की तकनीक का तोड़ा गया तोड़, मध्यस्थता सिरे से खारिज

Story 1

आतंकी बनेंगे कर्नल और जनरल! ट्रंप के फैसले से दुनिया में खौफ

Story 1

जब सांप पालोगे तो डसेगा : थरूर ने बिलावल भुट्टो को घेरा, पाकिस्तानी डेलिगेशन पर कसा तंज

Story 1

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग काटी शादी का केक, पहली तस्वीर आई सामने

Story 1

7 सालों की खिसियाहट: प्रयागराज में सड़कों पर मुर्गा बने छात्र, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल