मौसम का रौद्र रूप: IMD ने 11 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
News Image

उत्तर से दक्षिण तक देश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 जून तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने मंगलवार को असम, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के पूर्वानुमान में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार और बुधवार को जिन अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल हैं।

IMD ने पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 3 से 5 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बीते कई दिनों से बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 36 लोगों की जान चली गई है। बारिश और बाढ़ की वजह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से अब तक करीब 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम में सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

भारतीय मौसम ​विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए पांच जून तक बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आइजोल में भी स्कूल बंद हैं। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी आइजोल में स्कूल बंद रहे, क्योंकि इस क्षेत्र में मौसम की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है।

आईएमडी ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है, ताकि संभावित आपदाओं से नुकसान को कम किया जा सके।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चांदनी चौक में दुकान में भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

Story 1

कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे... कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के पहनावे पर विवादित बयान

Story 1

चिनाब रेल ब्रिज: भारत का इंजीनियरिंग चमत्कार, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी चिंता!

Story 1

भारत: धर्मनिरपेक्षता का सम्मान, बकरीद पर इमाम इलियासी का संदेश

Story 1

कम कपड़ों वाली लड़की मुझे पसंद नहीं - कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Story 1

हाउसफुल 5: क्या अक्षय कुमार की कॉमेडी ने जीता दर्शकों का दिल? सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिव्यू!

Story 1

3 घंटे में कटरा से कश्मीर! दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन पर वंदे भारत का सफर शुरू, किराया मात्र 660 रुपये!

Story 1

प्रेमिका संग कमरे में पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, मचा हाई वोल्टेज ड्रामा!

Story 1

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: मुगल शासन के आखिरी बादशाह कभी CM नहीं बनेंगे

Story 1

राम मंदिर निर्माण में सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई भव्यता की कहानी