IPL 2025: जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट
News Image

IPL 2025 का फाइनल सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं था, यह करोड़ों उम्मीदों का विस्फोट था। सालों की थकान, ट्रोल से मिली पीड़ा, चुपचाप संघर्ष और एक न खत्म होने वाला इंतजार, सबकुछ एक रात में बह गया जब RCB ने 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

स्टेडियम में जश्न का माहौल था, कैमरे चमक रहे थे। अनुष्का शर्मा अपनी आंखों से बहते हुए गर्व को मुस्कान में छिपा रही थीं और विराट कोहली... वो विराट जो मैदान पर शेर की तरह गरजता है, अपनी सबसे कोमल, मासूम और दिल छू लेने वाली भावनाओं के साथ कैमरे में कैद हो गया।

जीत के बाद जब विराट दौड़ते हुए रवि शास्त्री की ओर गए और उन्हें कसकर गले लगाया, मानो बरसों से रुका हुआ जज्बात एक पल में फूट पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था, पर सबसे ज्यादा जिस पल ने लोगों के दिल को छू लिया, वो था विराट कोहली और रवि शास्त्री का मिलन।

सेरेमनी चल रही थी, कैमरे घूम रहे थे, विराट के इर्द-गिर्द उनका परिवार था। अनुष्का शर्मा और बाकी रिश्तेदार। तभी अचानक विराट की नजर भीड़ के बीच रवि शास्त्री पर पड़ी। विराट ने जैसे ही उन्हें देखा, उनके चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान आई और अगले ही पल वो दौड़ पड़े।

किसी छोटे बच्चे की तरह जो अपने पापा को एयरपोर्ट पर देखकर दौड़ता है और जाकर उनकी गोद में समा जाता है। वही जज्बा, वही मासूमियत, वही पवित्र अपनापन विराट की इस हरकत में झलक रहा था।

रवि शास्त्री ने भी दोनों बाहें खोल दीं, जैसे कोई पिता अपने बेटे को सीने से लगाता है। विराट ने उन्हें लिपटकर वो सारी थकान, सारी मेहनत, सारे अधूरे पल जैसे उनकी गोद में डाल दिए हों।

यह सिर्फ एक गले लगना नहीं था, यह उस दौर का शुक्रिया था जब रवि शास्त्री ने कोच रहते हुए विराट को पंख दिए, आत्मविश्वास दिया और एक आक्रामक बल्लेबाज को टीम इंडिया का मजबूत स्तंभ बना दिया।

सोशल मीडिया पर इस पल की खूब तारीफ हो रही है। यूजर्स ने लिखा कि विराट कोहली का ये अंदाज सबसे प्यारा था, और विराट जैसा खिलाड़ी 100 साल में एक बार पैदा होता है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि 18 साल का सब्र टूटा नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 की मौत, अंदर मंत्री जी के बेटों की मौज!

Story 1

3 घंटे में कटरा से कश्मीर! दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन पर वंदे भारत का सफर शुरू, किराया मात्र 660 रुपये!

Story 1

शिमला समझौता मृत! पाक मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, यूजर बोले - अब फिर हमला कर सकते हैं

Story 1

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: मुगल शासन के आखिरी बादशाह कभी CM नहीं बनेंगे

Story 1

मुर्गा या सीलिंग फैन! वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Story 1

उत्तर प्रदेश: ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 घंटे में पहुंचा परलोक

Story 1

इंग्लैंड में रनों की सुनामी लाएंगे करुण नायर, गंभीर का बड़ा वादा!

Story 1

रोहित शर्मा के संन्यास से टूट गए थे पिता, हिटमैन का खुलासा: घर में छाया था निराशा का माहौल

Story 1

वायरल वीडियो: बाड़े से बाहर आते दरियाई घोड़े को गार्ड ने मारे थप्पड़, पर्यटकों की बचाई जान!

Story 1

मेरठ में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग पति, मचा हंगामा!