यूक्रेन ने रूस के विमानों को निशाना बनाने के बाद अब क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज को उड़ा दिया है। यह हमला पानी के भीतर से किया गया है, जिससे सभी लोग हैरान हैं।
यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस (SBU) के अनुसार, धमाका सुबह 4:45 बजे हुआ। इस ऑपरेशन की तैयारी महीनों से चल रही थी, जिसका नेतृत्व SBU प्रमुख वासिल माल्युक ने किया।
ऑपरेशन में केर्च पुल के नीचे 1100 किलो TNT विस्फोटक पानी के नीचे लगाया गया था। धमाके से पुल को काफी नुकसान हुआ है।
यह पुल युद्ध की शुरुआत से ही यूक्रेन के निशाने पर रहा है। यह सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि रूस और क्रीमिया को जोड़ने का यह एकमात्र रास्ता है। क्रीमिया में रूसी फौज और सैनिकों के लिए भोजन और सामग्री इसी पुल से जाती है।
पुल के टूटने से यूक्रेन को रूस पर रणनीतिक बढ़त मिलेगी और क्रीमिया को वापस पाने में मदद मिल सकती है, जिसे रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था।
क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद रूस ने केर्च पुल का निर्माण शुरू किया और 2018 में इसे चालू कर दिया। रूस के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से ही यह पुल जेलेंस्की की नजरों में किरकिरी बना हुआ था।
पहली बार इस पुल पर 8 अक्टूबर 2022 को हमला हुआ था, जब बारूद से भरा एक ट्रक पुल पर जाकर फटा था। उस हमले में भी पुल को काफी नुकसान हुआ था।
मरम्मत के बाद, पुतिन खुद कार चलाते हुए पुल पर पहुंचे थे ताकि देश के नागरिकों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि उनका मुल्क सुरक्षित है।
जुलाई 2023 में यूक्रेन ने फिर से इस पुल पर ड्रोन से हमला किया। अब तीसरी बार यूक्रेन ने इस पुल को निशाना बनाया है और इस बार हमला पानी के भीतर से किया गया है।
Holy shit
— Saint Javelin (@saintjavelin) June 3, 2025
Ukraine s SBU security service behind the audacious drone attack deep inside Russia now says it has attacked the Kerch bridge in occupied Crimea in a months-long operation. It says SBU agents mined the supports of the bridge with 1,100kg of TNT under the water line… pic.twitter.com/TvNjHWZZs3
वनप्लस 13एस: पावरफुल बैटरी और 5G के साथ लॉन्च, कीमत और खासियतें जानें!
नोएडा: थार से टक्कर मारने के मामले में दो गिरफ्तार, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड!
चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री, कांस्टेबल बना फरिश्ता!
वियतनाम में दर्दनाक हादसा: MBBS छात्र की तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में मौत, CCTV में कैद
रीवा में भीषण हादसा: ट्रक ऑटो पर पलटा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
RCB की जीत का जश्न कैसे बदल गया मातम में? भगदड़ के पीछे की सच्चाई आई सामने!
IPL 2025 फाइनल के बाद फिर गरजा सूर्या का बल्ला, मुंबई लीग में मचाई तबाही!
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी के लॉन्च से पहले, रेडमी नोट 14 प्रो हुआ सस्ता!
सांड का खौफनाक हमला! सींग से उठाया, पटका और कुचला, CCTV में कैद दिल दहलाने वाला मंजर
बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!