वियतनाम में एक दुखद घटना में, तेलंगाना के एक 21 वर्षीय MBBS छात्र की तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि इसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मृतक छात्र की पहचान अर्शिद अश्रिथ (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के कागज़नगर कस्बे के व्यापारी अर्शिद अर्जुन का बेटा था. अर्शिथ वियतनाम के कैन थो सिटी में MBBS के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था.
यह हादसा बुधवार, 4 जून 2025 की शाम को हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शिथ अपने एक दोस्त के साथ 150CC की बाइक पर तेज रफ्तार में सवार था. बारिश के कारण सड़क गीली थी, जिसके चलते एक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया.
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि अर्शिथ तेज गति से मोड़ ले रहा था, तभी सामने से आ रही एक जोड़ी को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक सड़क किनारे एक इमारत की दीवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्शिथ और उसका दोस्त हवा में उछलते हुए दूर जा गिरे.
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं. कई यूजर्स ने अर्शिथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और युवाओं को तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी.
दुर्घटना के बाद अर्शिथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.
अर्शिथ की मौत की खबर से उसके माता-पिता अर्शिद अर्जुन और प्रतिमा सदमे में हैं. परिवार में मातम का माहौल है. उनका बेटा, जो डॉक्टर बनने के सपने लेकर विदेश गया था, अब कभी वापस नहीं लौटेगा.
వియత్నాంలో తెలంగాణ విద్యార్థి మృతి
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 5, 2025
బైక్ పై వేగంగా వెళ్తూ గోడని ఢీకొట్టి మృతి
కొమురం భీమ్ ఆసిఫాబాద్ జిల్లా కాగజ్ నగర్ కు చెందిన ఎంబీబీఎస్ విద్యార్థి వియత్నాం దేశంలో దుర్మరణం
కాగజ్ నగర్ పట్టణంలోని మార్కెట్ ఏరియాలో బట్టల వ్యాపారి అర్షిద్ అర్జున్- ప్రతిమ దంపతులకు కుమారుడు అర్షిద్… pic.twitter.com/CBSXX4Ccs8
भगोड़ा कह सकते हैं, चोर नहीं! भारत लौटने को तैयार विजय माल्या, रखी ये शर्त
विवादित बयान: अगर प्रतिबंधित पशु काटे गए, तो मुसलमान भी कटेंगे , कुशीनगर में मंत्री राजेश्वर सिंह का सनसनीखेज दावा
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, पीयूष चावला का संन्यास!
माल्या का बड़ा बयान: कर्मचारियों से मांगी माफी, आरोपों पर दी सफाई
एयरपोर्ट पर शुभमन गिल का कूल अंदाज, फैंस बोले आ गया कप्तानी का घमंड! सगाई के बाद इंग्लैंड रवाना हुए कुलदीप यादव!
लश्कर सरगना हाफिज सईद को भारत सौंपने का सवाल ही नहीं, बेटे तल्हा का दावा
गाजा में तबाही: 5 रुपये का पारले-जी बिस्कुट 2300 रुपये में क्यों?
ऋषभ पंत का हास्यपूर्ण जवाब: रोहित शर्मा गार्डन में घूम रहे हैं!
जींस में आग लगाकर फायरमैन बना लड़का, स्टंट पड़ा महंगा
एंबुलेंस जाम में फंसी, फॉर्च्यूनर पर 44 हजार और टेम्पो ट्रैवलर पर 20 हजार का जुर्माना!