भारत-रूस दोस्ती से बौखलाया अमेरिका, बॉस बनने की कोशिश में अटका टांग!
News Image

अमेरिका, जिसे भारत ने हमेशा दोस्त माना, अब उसका असली चेहरा सामने आ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने ही भारत के प्रति अमेरिका के इरादे उजागर करने शुरू कर दिए हैं।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने रूस से हथियार खरीदने और भारत के ब्रिक्स का सदस्य होने पर आपत्ति जताई है।

भारत ने हमेशा अमेरिका और रूस दोनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है, और अपनी आवश्यकताओं को बिना किसी दबाव के पूरा किया है। यही बात अमेरिका को परेशान कर रही है।

अमेरिका की नाराजगी का मुख्य कारण रूस से हथियारों की खरीददारी है। पिछले कुछ दिनों से ट्रंप प्रशासन लगातार भारत विरोधी बयान दे रहा है।

वाशिंगटन डीसी में दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, भारत सरकार ने कुछ ऐसे काम किए हैं जो आम तौर पर अमेरिका को पसंद नहीं आते।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, आप आमतौर पर अपने सैन्य उपकरण रूस से खरीदते हैं। अगर आप अपने हथियार रूस से खरीदने जा रहे हैं, तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है। मुझे लगता है कि भारत अमेरिका से सैन्य उपकरण खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो एक अच्छी बात है। लेकिन इस तरह की चीजें, ब्रिक्स का हिस्सा होने से, उस रिश्ते को मजबूत नहीं करती जो डॉलर का समर्थन और डॉलर के आधिपत्य को बढ़ावा दे।

उन्होंने आगे कहा, यह अमेरिका में दोस्त बनाने और लोगों को प्रभावित करने का तरीका नहीं है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस पर सीधे और विशेष रूप से बात की है। उन्होंने भारत सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देने और स्थिति में सुधार लाने की सलाह भी दी।

अमेरिका, रूस को अपना दुश्मन मानता है और उस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। भारत का रूस से हथियार खरीदना और ब्रिक्स का सदस्य होना रूस की ताकत बढ़ा रहा है, इसलिए अमेरिका को यह पसंद नहीं है। इसी कारण वह इन दिनों भारत विरोधी बयान दे रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

करुण नायर का सनसनीखेज खुलासा: मुझे फोन करके संन्यास लेने को कहा गया था

Story 1

क्या इज़राइल ईरान के परमाणु किले को भेदने में नाकाम है? क्या अमरीका गिराएगा ब्रह्मास्त्र या देगा धोखा?

Story 1

ईरान-इज़राइल युद्ध: डर के साये में तेहरान, सड़कों पर लगा लंबा जाम, लोग देश छोड़ने को मजबूर

Story 1

इंद्रायणी नदी पर पुल भरभरा कर गिरा, 2 की मौत, कई घायल

Story 1

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Story 1

रैपिडो ड्राइवर का शर्मनाक कृत्य: महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल!

Story 1

अल्लाह हू अकबर... TV पर न्यूज़ पढ़ते वक़्त ईरानी एंकर पर गिरी इजरायली मिसाइल!

Story 1

हिंदी बोलने पर रेपिडो ड्राइवर ने जड़ा थप्पड़, सड़क पर गिरी महिला!

Story 1

साइप्रस में मोदी का बड़ा कदम, तुर्की को कड़ा संदेश!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: दिल दहला देने वाला सबसे नज़दीकी वीडियो सामने आया