कौन हैं उषा वेंस? जिन्होंने अमेरिका में मंच से सुनाए पीएम मोदी के किस्से, भारत से है गहरा नाता
News Image

वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट चल रही है। इस समिट में आईबीएम के अरविंद कृष्णा, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला समेत कई भारतीय हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच, अमेरिका की द्वितीय महिला और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई किस्से साझा किए।

उषा बाला चिलुकुरी वेंस पेशे से वकील हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1986 को सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में हुआ था। उनकी मां लक्ष्मी और पिता राधाकृष्ण, आंध्र प्रदेश, भारत के रहने वाले हैं और सालों पहले काम के सिलसिले में अमेरिका चले गए थे। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ भारत आती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने आधिकारिक तौर पर देश का दौरा किया था और USISPF में उन्होंने अपने भारत के अनुभवों को साझा किया।

उषा वेंस ने USISPF में कहा कि भारतीय उन्हें अपनेपन से मिलते हैं और उन्हें और उनके बच्चों को परिवार की तरह समझते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वह भारत के पीएम निवास पर अपने बच्चों के साथ गईं तो उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई। उन्होंने कहा कि बच्चे पीएम की सफेद दाढ़ी और बाल देखकर उन्हें अपना नाना समझने लगे। पीएम ने भी बच्चों को काफी लाड प्यार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने उनके बेटे को जन्मदिन पर गिफ्ट दिया, जिससे उनका बेटा अब हमेशा उन्हें याद रखता है। USISPF की यह आठवें एडिशन की बातचीत चल रही है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, उषा वेंस ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, जस्टिस ब्रेट कैवनॉग और जस्टिस अमूल थापर के पास क्लर्क (कानून) के रूप में काम किया है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने येल के ही लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई भी की।

उषा वेंस 2014 में उस समय काफी चर्चा में आईं थी जब उन्होंने भारतीय हिंदू रीति-रिवाज से जेडी वेंस से शादी की थी। उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल हैं। उन्हें सिविल लिटिगेशन में विशेषज्ञता हासिल है। वह राजनीति में नहीं हैं, लेकिन अक्सर अपने पति जेडी वेंस के समर्थन में बयान देती हैं। येल लॉ जर्नल की कार्यकारी विकास संपादक और येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध संपादक के रूप में भी उन्होंने काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की प्रमुख लॉ फर्म मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी में भी काम किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!

Story 1

मौलवी के लैंड जिहाद के खिलाफ किसान यूनियन का ऐलान, DM को चुनौती - एक माह बाद उसी जमीन पर महासम्मेलन!

Story 1

रात के अंधेरे में कौन हमला करता है? भारतीय सांसद ने बिलावल भुट्टो को दिया मुंहतोड़ जवाब

Story 1

भारत की कूटनीति का लोहा! पाकिस्तान भी करने लगा नकल, सुप्रिया सुले ने बताया सफलता का राज

Story 1

देख लो, 18 साल इंतज़ार किया, तुम अभी से ज़िद करते हो...!

Story 1

गुजरात में कब दस्तक देगा मानसून? 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

आरसीबी जश्न में मातम: बीसीसीआई अनजान, 11 की मौत

Story 1

IPL: सट्टा या बुद्धि का खेल? 35 करोड़ लोगों की उम्मीदों का DNA विश्लेषण

Story 1

IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा ने सराहा विराट का अटूट विश्वास

Story 1

हम मुस्लिम-तुम मुस्लिम एजेंडे से पाकिस्तान का भारत के खिलाफ षड्यंत्र विफल