बिहार का मौसम एक बार फिर बदल गया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।
तेज हवाओं ने कई जगह तबाही मचाई, जिससे प्रदेश में आठ लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग पटना के अनुसार, कोसी-सीमांचल समेत कई इलाकों में मंगलवार को भी बारिश और वज्रपात की संभावना है।
इस बार बिहार में मानसून समय पर प्रवेश करेगा। किशनगंज से सटे बॉर्डर इलाके तक मानसून पहुंच चुका है।
जून के महीने में तापमान सामान्य से कम रहेगा और राज्य के अधिकतर भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में उत्तर-पूर्व बिहार को छोड़कर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। लू चलने की संभावना नहीं है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर बिहार से गुजर रही एक ट्रफ लाइन के कारण कई जगहों पर बारिश की संभावना अधिक है।
सोमवार को आंधी-पानी के कारण सिवान में पेड़ और दीवारें गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। लखीसराय जिले में एक पुराना यज्ञ मंडप गिरने से एक युवक की जान चली गई। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
*#बिहार:: #सिवान जिले में सोमवार शाम में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने और दीवार ढहने से अलग अलग दुर्घटनाओं सात लोगों की मौत। लकड़ी नबीगंज प्रखंड में चलते वाहन पर गिरा विशालकाय पेड़। एक की मौत।@imd_patna pic.twitter.com/rPwna358zF
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) June 2, 2025
भगोड़े विजय माल्या को SBI का न्योता: भारत आ जाइए, साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे!
रामलला के दरबार में विराजे राम दरबार, सीएम योगी ने किए दर्शन
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर सियासी भूचाल, शशि थरूर की एंट्री
IPL 2025: क्या यह घमंड है? फाइनल जीत के बाद RCB ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को किया ट्रोल
चलती ट्रेन, चाय और ज़िम्मेदारी: पिता ने जान जोखिम में डालकर जीता दिल
70 साल के कमल हासन के जबरा फैन! फिल्म बैन, फिर भी 42 किलोमीटर चलकर थिएटर पहुंचे लोग
तीन घंटे की मंत्रिपरिषद बैठक में पीएम मोदी का मंत्र: भविष्य की कार्ययोजना पर ध्यान!
वायरल वीडियो: हम बिहारी बोल रहे हैं, हमसे बहस... जिंदगी तहस-नहस!
बेंगलुरु भगदड़: RCB मृतकों के परिवारों को देगी 10 लाख रुपये का मुआवजा, घायलों को भी मिलेगी मदद
4 सेकंड में 7 थप्पड़: डकैत पान सिंह तोमर की पोती ने सरेआम सरकारी कर्मचारी को पीटा