प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सरकार की अब तक की उपलब्धियों का आंकलन किया गया और आने वाले वर्षों के लिए रणनीति पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब बीते समय की तुलना करने का नहीं, बल्कि भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाने का समय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों से कहा कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में जो काम किया है, उसे जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। नीतियों, योजनाओं और उनके नतीजों को जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनभागीदारी और जनसमर्थन बढ़े।
प्रधानमंत्री ने बदलते सैन्य परिदृश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब युद्ध की प्रकृति बदल गई है। उन्होंने कहा कि पहले सेना को प्रेरित करने के लिए टैंक और भरी हुई रेलगाडियां दिखाई जाती थीं, अब लोग टैंक खोजेंगे। उन्होंने तकनीक-आधारित युद्ध और रणनीति पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश में विकसित तकनीकों और रक्षा उपकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे आत्मनिर्भर भारत मजबूत होगा और विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम होगी।
बैठक में मंत्रालयों ने 2047 के रोडमैप को लेकर प्रस्तुतियां दीं। सड़क परिवहन और रेल मंत्रालय ने 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रमुख परियोजनाओं की रणनीति साझा की। जल शक्ति मंत्रालय ने कैच द रेन अभियान के तहत जल संचयन और जल संरक्षण पर आधारित योजनाओं की जानकारी दी। मंत्रालय ने इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल संधि) और अन्य जल परियोजनाओं पर भी प्रस्तुति दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोटापा नियंत्रण (Obesity Control) को लेकर विशेष प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने जंक फूड से परहेज और तेल की खपत में 10% की कटौती को प्रोत्साहित करने की बात कही। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यवहारिक बदलाव को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकारी मंत्रालयों और कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से सेंट्रल विस्टा परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने पर सभी मंत्रालय वहां स्थानांतरित कर दिए जाएंगे, और नॉर्थ व साउथ ब्लॉक को अन्य उपयोगों में लाया जाएगा।
अन्य मंत्रालयों ने भी अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों से 2047 तक के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाने और क्या किया गया से ज्यादा अब क्या करना है पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
यह बैठक सरकार के 11 वर्षों की यात्रा की समीक्षा और 2047 के नए भारत के निर्माण पर केंद्रित थी, जहां जनभागीदारी, तकनीकी आत्मनिर्भरता और प्रभावी प्रशासनिक ढांचा देश को आगे ले जाएगा।
Chaired a meeting of the Council of Ministers earlier this evening. pic.twitter.com/2miMKnwXXC
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2025
मुर्गा या सीलिंग फैन! वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
बेटे का सवाल सुनकर अमेरिका में अचंभित हुए शशि थरूर
हाउसफुल 5: क्या यह सुपरहिट है या फ्लॉप? फिल्म समीक्षकों की राय
वायरल वीडियो: मैडम ने एक मिनट में समझाया रिश्ते का गहरा सबक!
अगले 12 घंटे: भारी बारिश, 50 किमी/घंटा की गति से हवाएं, IMD का अलर्ट
बेटे के सवाल पर शशि थरूर का जवाब: पाकिस्तान के विरुद्ध बिना पुख्ता प्रमाणों के ऑपरेशन सिंदूर नहीं
स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 की मौत, अंदर मंत्री जी के बेटों की मौज!
एलन मस्क का धमाका: क्या एपस्टीन फाइलों में छिपा है ट्रंप का राज?
मेरठ में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुई धुनाई!
विश्वास नहीं कर सकता कि विराट को... बंगलूरू भगदड़ पर क्रिकेटर का बयान, फ्रेंचाइजी मालिकों को लताड़ा