रामलला के दरबार में विराजे राम दरबार, सीएम योगी ने किए दर्शन
News Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर संपन्न हुई।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह रामलला के दरबार पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा, जहां प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सुबह छह बजे से शुरू हो गया था। देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है, आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था...

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि 35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी। इस पल के साक्षी देश भर से आए श्रद्धालु बने।

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इतनी गोली मारुंगी कि घरवाले भी पहचानने से मना कर देंगे : महिला ने CNG पंपकर्मी पर तानी रिवॉल्वर

Story 1

प्लेन क्रैश: हाथ में फ़ोन लिए मलबे से निकले रमेश, सामने आया नया वीडियो!

Story 1

क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!

Story 1

पुणे-दौंड ट्रेन में आग: शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, यात्री हिरासत में!

Story 1

IPL के बाद भी दिग्वेश राठी का कहर, 5 गेंदों में 5 विकेट

Story 1

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते दिखे सोनम और राजा!

Story 1

TNPL में फील्डिंग का हास्यास्पद प्रदर्शन, अश्विन भी हुए दंग!

Story 1

यूरोप की ओर अमेरिकी विशाल उड़ते पेट्रोल पंप , बढ़ी सैन्य हलचल!

Story 1

हैदराबाद में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर जर्मनी लौटी लुफ्थांसा की फ्लाइट!

Story 1

ईरान-इज़राइल युद्ध: डर के साये में तेहरान, सड़कों पर लगा लंबा जाम, लोग देश छोड़ने को मजबूर