IPL फाइनल से पहले धमाका: 36 वर्षीय स्टार क्रिकेटर का अचानक संन्यास!
News Image

IPL 2025 अपने चरम पर है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 3 जून को होने वाले इस मुकाबले में लीग को नया चैंपियन मिलेगा। लेकिन, इससे ठीक एक दिन पहले एक चौंकाने वाली खबर आई है।

36 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल फाइनल से ठीक पहले संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस अप्रत्याशित फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

यह टूर्नामेंट का अठारहवां सीजन है और फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है।

पंजाब किंग्स और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब मैक्सवेल वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

मैक्सवेल ने कहा, मैंने चयनकर्ताओं के साथ 2027 विश्व कप के बारे में बात की और मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं वहां तक पहुंच पाऊंगा। मैं सिर्फ कुछ श्रृंखलाओं के लिए बने नहीं रहना चाहता था और लगभग स्वार्थपूर्ण कारणों से खेलना चाहता था।

2 जून की सुबह ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक यह घोषणा करके सबको चौंका दिया। उन्होंने 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया है।

उन्होंने बताया कि वह वनडे क्रिकेट खेलने के लिए अब शारीरिक रूप से पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। उनके पैर की चोट उनके प्रदर्शन पर असर डाल रही है। मैक्सवेल को लगा कि वह शायद 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक नहीं टिक पाएंगे, इसलिए उन्होंने संन्यास का फैसला किया।

ग्लेन मैक्सवेल आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में कुल 149 मैच खेले हैं। उन्होंने 149 मैचों की 136 पारियों में 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 201 रन है, जो उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इसे कहते हैं असली RCB फैन! शादी के बीच रोका समारोह, देखा जीत का जश्न

Story 1

चिनाब पर बना यह पुल है जन्नत का दरवाजा , ड्रोन वीडियो देख दंग रह जाएंगे!

Story 1

₹39 लगाकर सोया, सुबह उठा तो ₹4 करोड़ का मालिक!

Story 1

जिस जमात-ए-इस्लामी पर हिन्दू नरसंहार का दाग, बांग्लादेश में उस पर से प्रतिबंध हटा!

Story 1

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला: भगदड़ में 7 की मौत, बेकाबू थे फैंस

Story 1

RCB की जीत का जश्न कैसे बदल गया मातम में? भगदड़ के पीछे की सच्चाई आई सामने!

Story 1

ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक का शेयर धड़ाम! एक्सपर्ट की राय - खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Story 1

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, अमरावती में धरती हिली, लोग घरों से भागे

Story 1

रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!