चिनाब पर बना यह पुल है जन्नत का दरवाजा , ड्रोन वीडियो देख दंग रह जाएंगे!
News Image

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल चिनाब रेल ब्रिज 6 जून को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा।

चिनाब रेल ब्रिज इंजीनियरिंग का एक आधुनिक चमत्कार है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, जो समुद्र तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।

यह पुल पेरिस के मशहूर एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा और दिल्ली की मशहूर कुतुब मीनार से लगभग 287 मीटर ऊंचा है।

272 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग में 1315 मीटर का यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस पुल का निर्माण 1486 करोड़ की लागत से किया गया है।

यह 266 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति का सामना कर सकता है। साथ ही यह ब्रिज भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है और रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता के भूकंप को सहने में सक्षम है।

चिनाब रेल ब्रिज की वजह से कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय घटकर 3 घंटे और कम हो जाएगा, जिससे घाटी के लोगों के आने-जाने का समय काफी बचेगा।

चिनाब ब्रिज पर पहला ट्रायल रन जून 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था। इसके बाद जनवरी 2025 में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया था।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट से जम्मू और कश्मीर को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी। 272 किमी के रेल नेटवर्क में कुल 17 स्टेशन हैं। प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार ने 42 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।

रियासी के अंजी खड्ड में भारतीय रेल ने पहला केबल स्टेड रेलवे ब्रिज बनाया है। इसका Y पाइलन 193 मीटर ऊंचा है। नदी तल से इसकी ऊंचाई 331 मीटर है। ब्रिज में कुल 96 स्टेड केबल का इस्तेमाल हुआ है।

प्रोजेक्ट में 36 मुख्य टनल हैं, जिनकी लंबाई 119 KM से ज्यादा है। सबसे लंबी टनल टी-50 है, जो 12.77 KM लंबी है। बनिहाल-काजीगुंड टनल 11.2 KM लंबी है, जबकि टी-33 टनल 3.2 KM लंबी है।

श्रीनगर जाने वाली ट्रेन के कोच में हीटिंग सिस्टम लगा है, जिससे श्रीनगर जैसे इलाकों में माइनस टेंपरेचर होने पर भी यात्रियों को ठंड से बचाएगा। यात्रियों को 360 डिग्री घूमने वाली सीट और चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मिलेगी।

रेल नेटवर्क के विस्तार और वन्दे भारत की रफ्तार से कश्मीर में धार्मिक पर्यटन के लिए खीर भवानी मंदिर, मार्तण्ड सूर्य मंदिर और अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा।

बनिहाल से बारामूला के बीच चार कार्गो टर्मिनल से व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सेव, सूखे मेवे, हस्तशिल्प और पश्मीना शॉल जैसे उत्पादों को बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

इस प्रोजेक्ट से रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। LoC और LAC तक सैन्य साजो सामान की आपूर्ति तेज होगी।

इस रेल नेटवर्क का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हुआ है, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के जीरो कॉर्बन लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।

चिनाब ब्रिज कुतुब मीनार (272 मीटर) से पांच गुना और पेरिस के एफिल टॉवर (324 मीटर) से 35 मीटर अधिक ऊंचा है।

चिनाब ब्रिज की मुख्य मेहराब 467 मी 1315 मीटर लंबा है। यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं को सहने में सक्षम है और ब्लास्ट-प्रूफ डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसमें 28,000 मीट्रिक टन से ज्यादा स्टील और 6 लाख बोल्ट का इस्तेमाल हुआ है।

17 स्पैन के साथ बने इस पुल की लागत 14,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसकी नींव 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। इसके निर्माण में 22 साल लगे और इसकी अनुमानित उम्र 125 साल से अधिक है।

चिनाब ब्रिज न केवल एक रेलवे पुल है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर को हर मौसम में देश से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम भी है। इसकी भव्यता और इंजीनियरिंग की बारीकियां इसे एक ऐतिहासिक संरचना बनाती हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: मुगल शासन के आखिरी बादशाह कभी CM नहीं बनेंगे

Story 1

भारत में 5 रुपये का Parle-G, गाजा में 2400 रुपये में कैसे?

Story 1

3 घंटे में कटरा से कश्मीर! दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन पर वंदे भारत का सफर शुरू, किराया मात्र 660 रुपये!

Story 1

इंग्लैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, गिल संभालेंगे कमान

Story 1

विजय माल्या का RCB पर बड़ा खुलासा: टीम खरीदने के पीछे का असली सच

Story 1

इंग्लैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, रोहित-विराट के बाद इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास!

Story 1

ये तो मेरा बेटा है! - थरूर का जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

Story 1

बेटा कसम खाओ तो... रेप पीड़िता के परिवार से मंत्री ने क्या कहा, राहुल और तेजस्वी ने घेरा

Story 1

नवाज शरीफ के करीबी घर में सो रहे थे, तभी गैस लीक! बड़े नेता अफरीदी की मौत

Story 1

महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग शेयर की पहली तस्वीर, शादी की पुष्टि!