गंगटोक: सिक्किम में रविवार रात भारी बारिश के बाद एक सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। छह जवान अभी भी लापता हैं।
सेना ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। चार अन्य जवानों को भी बचाया गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा पर्यटकों को आज सुरक्षित निकाला गया।
पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं।
भारतीय सेना, वायुसेना और असम राइफल्स के जवानों को राहत और बचाव कार्यों के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों में तैनात किया गया है। असम में बाढ़ से 3.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
मणिपुर में बाढ़ से 19,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। त्रिपुरा में भी 10 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण 2 जून को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया। 30 मई से अब तक राज्य में भूस्खलन की 211 घटनाएं हो चुकी हैं।
अक्टूबर 2023 में सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। कम से कम 98 लोग लापता हो गए थे, जिनमें 22 सैन्यकर्मी शामिल थे।
मध्य प्रदेश के 50 और राजस्थान के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण मकान ढहने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य के 9 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
*🌧️ भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम 34 लोगों की मौत।
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 2, 2025
🚨 सिक्किम में 1,000 से अधिक पर्यटक फंसे
⚠️ सभी प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।#SikkimFloods #TeestaRiver #SankalangBridge #Sikkim #Dzongu #Lachung #Lachen #Chungthang #CloudBurst pic.twitter.com/8tCjQQns4y
हम मुस्लिम-तुम मुस्लिम एजेंडे से पाकिस्तान का भारत के खिलाफ षड्यंत्र विफल
विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL ट्रॉफी उठाने से किया इनकार, जानिए क्यों!
ऐसा क्रिकेट पहले कभी नहीं देखा : अहमदाबाद में IPL फाइनल में ऋषि सुनक
यूक्रेन का पलटवार: क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल उड़ाया, पुतिन देखते रह गए!
क्या भारत सरकार भेज रही है अज्ञात देशों को प्रतिनिधिमंडल? संजय राउत ने उठाए सवाल
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: राजा भभूत सिंह अभयारण्य, नए पद और कृषि तकनीक पर ज़ोर!
क्या है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस? अब सिर्फ सोचने से चलेगा आपका PC, इंसान के दिमाग में लगाई चिप
RCB से हार के बाद फफक कर रोए शशांक सिंह, टूटे सपने का दर्द!
बकरीद से पहले गाजियाबाद में बवाल: मीट से भरे ट्रक को पुलिस के सामने फूंका, हालात बेकाबू!
अब डायपर बदलने के लिए तैयार हो जाओ... विराट कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद किससे कहा ऐसा