उत्तर प्रदेश के 44 जिलों के लिए सोमवार को आंधी और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
6 जून से मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है और भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके चलते प्रदेश में बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
फिलहाल 4 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भागों में 4 जून तक बारिश जारी रहेगी। 5 जून को पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।
इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है: देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, और बदायूं। इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मानसून अगले हफ्ते दस्तक दे सकता है। केरल में समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद, उत्तर प्रदेश में अगले 10-15 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर उत्तर प्रदेश में मानसून 15-20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के आने की उम्मीद है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है।
*Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/WYm0FvTmHR
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) June 2, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल, कहा- हुई आपराधिक लापरवाही
बंदूक तानने वालों से बात नहीं: थरूर का पाकिस्तान पर वाशिंगटन में तीखा प्रहार
सावधान! मुंबई से मात्र 70 KM दूर गजवा-ए-हिंद की इंटरनेशनल साजिश का पर्दाफाश!
ज्वालामुखी का तांडव: इटली के माउंट एटना में भयानक विस्फोट, जान बचाकर भागे पर्यटक!
बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 3 की मौत
बेंगलुरु में भगदड़: लोग मरते रहे, जश्न चलता रहा!
बेंगलुरु भगदड़: विराट कोहली का टूटा दिल, बोले - कहने को शब्द नहीं
ब्रुसेल्स में प्रियंका चतुर्वेदी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, खोली पोल
IPL जीत के बाद कब दिखेंगे विराट कोहली मैदान पर? जानिए तारीख़!
ऑपरेशन सिंदूर: राहुल के सरेंडर वाले बयान पर त्रिवेदी का तीखा वार, कहा - नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है