योगी जी तो पावरफुल हैं, इलाहाबाद की धरती से CJI का बड़ा बयान!
News Image

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार को एक कार्यक्रम में चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री बताया था।

CJI गवई ने मुस्कुराते हुए कहा, “योगी जी तो पावरफुल हैं ही, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की धरती ही पावरफुल लोगों की है।” इस टिप्पणी से सभा में तालियां बजीं।

मुख्य न्यायाधीश गवई ने भारतीय संविधान की शक्ति, संतुलन और स्थायित्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत आज जिन ऊंचाइयों को छू रहा है, उसके पीछे देश का संविधान एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ा है।

CJI गवई ने बताया कि संविधान निर्माण के समय राय बंटी हुई थी। कुछ इसे संघात्मक तो कुछ एकात्मक बता रहे थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने स्पष्ट किया था कि यह संविधान न पूरी तरह संघात्मक है और न ही पूरी तरह एकात्मक। यह संतुलन देश को शांति और युद्ध दोनों स्थितियों में एकजुट रखता है।

मुख्य न्यायाधीश ने स्वतंत्र भारत की प्रगति का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत आज जिस स्थायित्व और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें संविधान का निर्णायक योगदान रहा है। उन्होंने पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कई देशों को राजनीतिक संघर्षों का सामना करना पड़ा, भारत संविधान के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता रहा है।

CJI गवई ने संविधान की 75 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों ने मिलकर देश को सामाजिक और आर्थिक समानता की ओर बढ़ाया है। उन्होंने कहा, हमारी यह मूलभूत जिम्मेदारी है कि न्याय हर नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए सभी संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति को न्याय न मिले, बात पूरी नहीं होती।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप 2025: भारत मेजबानी से नहीं हटेगा, यूएई बन सकता है नया वेन्यू!

Story 1

पुणे: इंद्रायणी नदी पुल का दर्दनाक हादसा, कैसे हुआ अचानक धराशाही?

Story 1

लापरवाही का नतीजा: रैपिडो ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल!

Story 1

अवैध दरगाह में बुलडोजर की दस्तक: स्पेशल रूम, बाथटब और संगमरमर के कमरे उजागर

Story 1

इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!

Story 1

पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए को सबक: साइप्रस में मोदी की अचानक दिलचस्पी क्यों?

Story 1

साइप्रस में मोदी का बड़ा कदम, तुर्की को कड़ा संदेश!

Story 1

ईरान की इज़राइल को कड़ी चेतावनी: आज रात हमले और भी सख्त होंगे!

Story 1

खुफिया एजेंसी MI6 को पहली बार मिली महिला चीफ, कौन हैं ब्लेज़ मेट्रेवेली?

Story 1

ICC का ऐलान: 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानें भारत के मैच