मुझे मुसलमानों से बहुत प्यार है... : ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान, पाकिस्तान से आते थे 50 खत!
News Image

53 वर्षीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच, कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से भरपूर प्यार मिला है।

कुलकर्णी ने कहा कि वह मुसलमानों से प्यार करती हैं, लेकिन आतंकवादियों से नहीं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

कुलकर्णी ने कहा, देखिए, मुझे मुसलमानों से बहुत प्यार है। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरी साधना 25 साल रही। मैंने दुबई में एक जगह बैठकर तप किया था। शांति मिली और प्यार मिला।

अभिनेत्री ने आगे कहा, जब मैं बॉलीवुड में सुपरस्टार थी, तब पाकिस्तान से मुझे रोजाना 50-50 खत आया करते थे। इसलिए मुझे मुसलमानों से बहुत प्यार है। लेकिन आतंकवादी से प्यार नहीं है। आतंकवादी सिर्फ एक आतंकवादी होता है। वो ना तो किसी का शौहर होता है ना पिता और ना किसी का बेटा।

ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने करण अर्जुन , सबसे बड़ा खिलाड़ी , बाजी और चाइना गेट जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, 90 के दशक में उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ा, जिसके बाद उनके नाम विवाद बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया।

पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद भारत की तरफ से आतंकवाद को कुचलने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। भारतीय जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को खाक में मिला दिया। इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा तबका चुप रहा, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB के 3 हीरो जिन्होंने 17 साल का सूखा खत्म किया!

Story 1

RCB जीती, पर आखिरी 4 गेंदों के धुआंधार छक्कों से हिला देने वाला वो कौन था?

Story 1

अयोध्या: आधी रात होटल मालिक का साला नाबालिग के कमरे में घुसा, चीख सुनकर जागा परिवार

Story 1

समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!

Story 1

DSLR जैसे कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus 13s!

Story 1

डिविलियर्स मैदान में, कोहली ने बाउंड्री पर! स्टोइनिस के विकेट पर ऐसे झूमे आरसीबी के दो दिग्गज

Story 1

उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर

Story 1

बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी, मुस्लिम पत्रकार ने दिखाया आईना!

Story 1

18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!

Story 1

ई साला कप नामडू: RCB की जीत पर डिविलियर्स, गेल और विराट का भावुक जश्न!