18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!
News Image

आरसीबी का 18 साल का सपना आखिरकार सच हो गया। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

जीत के बाद आरसीबी के हर फैन और खिलाड़ी भावुक थे, लेकिन विराट कोहली की भावनाएं सबसे ज्यादा देखने लायक थीं। जैसे-जैसे आरसीबी जीत के करीब आ रही थी, कोहली के चेहरे पर इमोशन साफ झलक रहे थे। उनकी आंखों में आंसू आ गए, आखिर 18 साल का सपना जो पूरा हुआ था!

अपने पति कोहली को इमोशनल देख दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का शर्मा भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और अपने आंसू छिपाती हुई दिखीं। मैच खत्म होने के बाद अनुष्का दौड़कर कोहली के पास गईं और उन्हें गले लगा लिया। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाकर अपने इमोशन शेयर करते रहे।

18 साल का इंतजार खत्म होने पर कोहली ने अपने फैंस का भी खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया। विजेता ट्रॉफी लेने के बाद कोहली दर्शकों के करीब गए और ट्रॉफी को उनकी तरफ घुमाकर हाथ में उठाया और जीत का जश्न मनाया।

पहली बार कप्तान बनाए गए रजत पाटीदार ने इतिहास रच दिया। जो कोहली अपने करियर में कप्तान रहते हुए नहीं कर पाए, वह रजत ने अपनी कप्तानी में कर दिखाया। रजत पाटीदार का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

आरसीबी के अहम सदस्य रहे एबी डिविलियर्स भी बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए मैदान पर आए थे। कोहली ने उन्हें गले लगाया। डिविलियर्स के लिए भी यह दिन यादगार रहा।

प्रसारकों से बात करते हुए कोहली ने 18 साल बाद आईपीएल जीतने में अनुष्का की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि अनुष्का ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और यह कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

कोहली के साथ-साथ आरसीबी के फैंस का भी सपना पूरा हुआ। फैंस ने भी जीत का भरपूर जश्न मनाया।

मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी यह मैच 6 रन से जीतने में सफल रही। क्रुणाल पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंग्लैंड में रनों की सुनामी लाएंगे करुण नायर, गंभीर का बड़ा वादा!

Story 1

वोट दे बिहारी, नौकरी ले बाहरी? बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों का उग्र आंदोलन!

Story 1

टीटीई कुछ नहीं बोलेगा : वायरल वीडियो में रेलवे में लूट, अटेंडेंट ने खोला राज

Story 1

भारत की ब्रह्मोस के आगे चीन के डिफेंस सिस्टम ने मानी हार, पाकिस्तान की तबाही का चीन में खुलासा

Story 1

4 सेकंड में 7 थप्पड़: डकैत पान सिंह तोमर की पोती ने सरेआम सरकारी कर्मचारी को पीटा

Story 1

पुतिन का वादा पूरा! कीव पर ड्रोन और मिसाइल से भीषण हमला

Story 1

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: भीड़ में नहीं जाएगी जान, बस यह तरीका अपनाएं

Story 1

मुजफ्फरपुर रेप कांड: बेटा, कसम खाओ तो... पीड़िता के परिजनों से बिहार के मंत्री का अजीब बर्ताव!

Story 1

₹500 का नोट 2026 से बंद? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब!

Story 1

मुसलमान भी कटेंगे, बहेगी खून की धारा : यूपी मंत्री का विवादित बयान, बकरीद पर मचा हड़कंप