बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। हालांकि, यह तिथि परिवर्तनशील है और आयोग आवश्यकतानुसार इसमें बदलाव कर सकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया में स्नातक (ग्रेजुएशन) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 से लेवल 9 पे स्केल का वेतनमान मिलेगा।
अधिसूचना के अनुसार, अगर अंतिम तिथि तक अन्य पदों के बारे में जानकारी मिलती है, तो उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया में जोड़ा जा सकता है।
भर्ती होने वाले पद:
हालांकि, इस बार की अधिसूचना में डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) और एसडीएम (उप जिलाधिकारी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। सबसे अधिक पद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (502) और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (459) के हैं।
एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) May 30, 2025
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति!
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
🔹आवेदन प्रारंभ – 02 जून 2025
🔹अंतिम तिथि – 30 जून 2025
🔹प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथि – 30 अगस्त 2025
📌 कुल पद – 1250 |… pic.twitter.com/h5eAN8eNaY
IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!
IPL 2025: पंजाब किंग्स की हार के 5 विलेन, सरपंच साहब भी नहीं बचा पाए!
मौसम का रौद्र रूप: IMD ने 11 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
बेंगलुरु में भगदड़: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, कई घायल
पाकिस्तान की नकल, भारत सफल! सुप्रिया सुले का दमदार जवाब
DSLR जैसे कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus 13s!
IPL 2025: जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट
रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में निधन
क्या भारत सरकार भेज रही है अज्ञात देशों को प्रतिनिधिमंडल? संजय राउत ने उठाए सवाल
क्रिकेट का ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक