IPL 2025: प्लेऑफ में रोहित शर्मा का ‘डरावना’ रिकॉर्ड, आंकड़े चौंकाने वाले!
News Image

आईपीएल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात की टीम ने आखिरी दो लीग स्टेज मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। अब उसे मुंबई से भिड़ना है, जिससे प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबले में कोई भी टीम भिड़ना पसंद नहीं करती।

इस मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा पर होंगी, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, रोहित खुद प्लेऑफ में अपने आंकड़ों को देखकर निराश होंगे।

उन्होंने अब तक 21 आईपीएल प्लेऑफ मैचों में 15.80 की औसत से सिर्फ 316 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 108.96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

हैरानी की बात यह है कि रोहित ने अब तक प्लेऑफ में कोई शतक नहीं जड़ा है, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं।

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित का प्लेऑफ में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन है, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2020 में बनाया था। इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए रोहित निश्चित रूप से इस बार इसमें सुधार करना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस से रयान रिकल्टन और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीमों से जुड़ चुके हैं, ऐसे में रोहित के सामने दोहरी जिम्मेदारी है।

आईपीएल 2025 में रोहित का फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 13 पारियों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। वह 329 रन के साथ मुंबई इंडियंस के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस सीजन में उनसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव और रिकल्टन ने बनाए हैं।

हालांकि, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आखिरी अर्धशतक के बाद से रोहित ने दो सिंगल डिजिट स्कोर बनाए हैं, साथ ही पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 रनों की पारी खेली है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने शुभमन गिल की टीम के खिलाफ सात पारियों में 20 की औसत से 140 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 137.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद मैदान पर भावुक हुए विराट

Story 1

IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!

Story 1

सींग से उठाकर पटका, पैरों से कुचला: सांड का जानलेवा हमला, CCTV में कैद रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य

Story 1

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को महंगी पड़ी इनाम में मिली कार, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Story 1

बेंगलुरु में भगदड़: रौंदे जूते-चप्पल, चीखती भीड़ - खौफनाक मंजर!

Story 1

विराट कोहली के आंसुओं पर मनोज मुंतशिर ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा - जी तो खुश हो गया मगर...

Story 1

RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का तंज, यूजर्स ने किया पलटवार!

Story 1

भारत पाकिस्तान के खिलाफ कर रहा था? सांसद ने खोला कई देशों की धारणा बदलने का राज

Story 1

18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!

Story 1

क्या है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस? अब सिर्फ सोचने से चलेगा आपका PC, इंसान के दिमाग में लगाई चिप