अमेरिकी लोगों ने दिखाई औकात , भारतीय मूल के नेता से की नस्लभेदी टिप्पणी
News Image

भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता विवेक रामास्वामी को हाल ही में सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। यह घटना रामास्वामी के अपनी पत्नी के साथ 10वीं सालगिरह पर लिखे एक पोस्ट के बाद हुई।

रामास्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पत्नी अपूर्वा के साथ अपनी पहली डेट की कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने एक बर्फीले तूफान के बीच पहाड़ी की चोटी तक पहुंचने की कोशिश का जिक्र किया था।

इस पोस्ट के बाद, कई श्वेत अमेरिकियों ने उन पर नस्लभेदी और आव्रजन विरोधी टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें वापस भारत जाने तक को कह दिया।

एक यूजर ने टिप्पणी की, मैं चाहता हूँ कि तुम वापस भारत जाकर, वहां के लंबे पैदल रास्तों का पता लगाओ? एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या तुम्हारे यहाँ पहाड़ नहीं हैं?

एक आलोचक ने तो यहाँ तक कह दिया कि उन्हें अमेरिका से बाहर निकाल देना चाहिए क्योंकि उनकी चमड़ी का रंग 3-4 शेड ज्यादा है। उसने यह भी पूछा कि क्या उन्होंने अपनी स्किन को ब्लीच नहीं करवाया।

यह ट्रोलिंग ऐसे समय में हुई है जब रामास्वामी H-1B वीजा प्रोग्राम को लेकर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से एच-1बी वीजा कार्यक्रम की आलोचना की है और इसमें सुधार की जरूरत बताई है।

हालांकि, ट्रोलर्स ने उन्हें साफ-साफ भारतीय मूल का नागरिक होने के नाते निशाना बनाया। कई लोग उन पर निशाना साधते हुये कहते हैं कि अगर वो ओहायो राज्य के गवर्नर बन गये तो वे केवल भारतीय मूल के लोगों को ही नौकरी पर रखेंगे। इस घटना ने अमेरिका में H-1B वीजा प्रोग्राम को लेकर तनाव को उजागर कर दिया है और नस्लवाद के मुद्दे पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB से हार के बाद फफक कर रोए शशांक सिंह, टूटे सपने का दर्द!

Story 1

शतक की हैट्रिक! कैरेबियाई तूफ़ान ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त

Story 1

पंड्या का अनोखा डांस, बर्फ की बाल्टी! RCB की जीत का जोशीला जश्न

Story 1

वैभव सूर्यवंशी को IPL में मिला ऐसा इनाम, इस्तेमाल किया तो लग जाएगा जुर्माना!

Story 1

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB का बड़ा ऐलान: 4 जून को निकलेगी विक्ट्री परेड!

Story 1

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू

Story 1

IPL 2025: जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट

Story 1

देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!

Story 1

IPL 2025: पंजाब किंग्स की हार के 5 विलेन, सरपंच साहब भी नहीं बचा पाए!

Story 1

उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर