कप्तान बनते ही शुभमन गिल का दिल जीतने वाला बयान!
News Image

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बीसीसीआई ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गिल को कप्तान घोषित किया, जिसके बाद शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने पर गिल ने कहा कि मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह आने वाले सालों में टेस्ट टीम को आगे ले जाएंगे।

बीसीसीआई से बात करते हुए गिल ने कहा, एक बच्चे के रूप में जब आप पहली बार क्रिकेट खेलते हैं, तो भारत के लिए खेलना आपका सपना होता है। सिर्फ भारत के लिए खेलना ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सबसे बड़ा सपना होता है। उसके बाद कप्तानी करने का मौका मिलना बहुत बड़ा सम्मान होता है। इसके साथ ही ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है।

वर्तमान में शुभमन गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में भी जगह बना ली है। अब वह बतौर कप्तान पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

आईपीएल के दौरान ही गिल टेस्ट क्रिकेट की तैयारी भी कर रहे हैं। आईपीएल सीजन 18 के खत्म होने के तुरंत बाद गिल इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे, जहां वह इंडिया ए के लिए दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेंगे। मुख्य श्रृंखला से पहले गिल इंग्लैंड में अभ्यास करना चाहते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को कप्तान बनाने के पीछे किसका हाथ? खुली नई रिपोर्ट!

Story 1

मैं सरकार के लिए काम नहीं करता, लेकिन... थरूर ने बताया - भारत ने रात में पाकिस्तान पर क्यों किया हमला!

Story 1

दिल्ली में तूफ़ान और बारिश का कहर, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित!

Story 1

पाकिस्तान ने दोबारा दुस्साहस किया तो... ओवैसी ने बहरीन में बजा दी ईंट से ईंट!

Story 1

लखनऊ: CBI दफ्तर में ASI पर धनुष-बाण से हमला, आरोपी ने बताई बदले की वजह

Story 1

गोंडा बीजेपी अध्यक्ष का महिला को आलिंगन करते वीडियो वायरल, मची खलबली

Story 1

हैरी ब्रूक का अद्भुत कैच: बेन स्टोक्स रह गए दंग!

Story 1

वाहन खरीदने के लिए 6.5 लाख का ब्याज मुक्त लोन, मोदी सरकार की खास योजना!

Story 1

पंखे की हवा बचाने का अनोखा देसी जुगाड़: देखकर लोग बोले - यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए!

Story 1

मुकुल देव के निधन से गमगीन अनुपम खेर, बोले - मुझसे कहते थे साहब, और क्या सिखाओगे?