लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित सीबीआई कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने एएसआई वीरेंद्र सिंह पर तीर से हमला कर दिया। हाई सिक्योरिटी वाले इस इलाके में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
हमलावर की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है। वह धनुष-बाण लेकर सीधे सीबीआई ऑफिस पहुंचा और गेट पर तैनात एएसआई के सीने में तीर मार दिया। यह घटना सामान्य झगड़ा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हमला था।
रविवार को सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश मुर्मू ने पहले गेट पर एएसआई को निशाना बनाया और जैसे ही वे अंदर भागे, वह भी उनके पीछे घुस गया और दोबारा तीर चलाया। इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कर्मी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
एक जवान ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर पर लाठी से वार कर उसे काबू में किया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी झोला लेकर ऑफिस आया था और गेट के किनारे बैठ गया। एएसआई वीरेंद्र सिंह ने जब उससे सवाल किया तो वह बिना कुछ बोले चलने लगा। कुछ कदम चलने के बाद उसने झोले से तीर-धनुष निकाला और हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य लग रही है।
दिनेश पहले रेलवे में गैंगमैन था और उसने कई साल पहले एक रेलवे निरीक्षक के खिलाफ सीबीआई में रिश्वतखोरी की शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसमें दोषी को सजा मिली थी।
जानकारी के अनुसार, डेढ़ महीने पहले भी दिनेश सीबीआई दफ्तर आया था, लेकिन तब उसे वापस भेज दिया गया था। इस बार वह अपने साथ घर में खुद से बनाए तीर और धनुष लेकर लौटा। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन से बिहार से लखनऊ आया था और हमले की पूरी योजना पहले से बनाई थी।
पुलिस को मिले तीर की लंबाई करीब 2 फीट और फल की लंबाई 3 से 4 इंच बताई गई है। आरोपी ने एएसआई पर लगभग 4 फीट की दूरी से तीर छोड़ा, जिससे एएसआई को छाती में 5 सेमी गहरा घाव हुआ।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एएसआई वीरेंद्र सिंह के सीने में घाव गहरा नहीं था और बाण शरीर के अंदर नहीं घुसा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। एएसआई की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
*लखनऊ में कल CBI दफ्तर में हुये धनुष बाण कांड का सीसीटीवी फुटेज वायरल !! pic.twitter.com/vqInNasr7I
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 24, 2025
सरफराज खान बाहर क्यों? अगरकर ने बताया करुण नायर पर क्यों जताया भरोसा!
धोनी ने खुद माना - वैभव के पैर छूने से लगा, बूढ़ा हो गया हूँ!
टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला बयान
अमृतसर में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत!
क्या धोनी का संन्यास टल गया? कप्तान के बयान ने मचाई हलचल!
तेज प्रताप यादव की वो फिल्म, जिसमें बनने वाले थे हीरो, क्या हुआ उसका?
भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: नीति आयोग की रिपोर्ट पर राजनीतिक घमासान
जालौन में दलित बच्चियों से भेदभाव: अलग बर्तन, अलग क्लास, शिक्षिका बोलीं - हम यादव हैं, दूर रहो
विराट और अनुष्का ने अयोध्या में टेका मत्था, महंत ने बताया सनातन धर्म से गहरा नाता
इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर दांव