अमृतसर में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत!
News Image

अमृतसर के छेहर्टा में जंडियाला गुरु के शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

हमलावरों ने हरजिंदर सिंह को उस समय निशाना बनाया जब वे अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा साहिब के पास किसी काम से पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अकाली दल के नेता की हत्या की यह वारदात नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शेखूपुरा के रहने वाले हरजिंदर सिंह जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर दो से पार्षद थे। कुछ युवकों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

छेहरटा थाने के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ है और सामने से लगातार फायरिंग कर रहा है।

पंजाब पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने हरजिंदर सिंह पर हमला किया। परिवार के अनुसार, हरजिंदर सिंह ने पहले करण, किशन और सूरज सहित 5-6 लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे ड्रग्स बेचते हैं और उन्हें पहले भी धमकाया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका पिछले 100 सालों से दुनिया को युद्ध में झोंक रहा: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का सनसनीखेज आरोप

Story 1

कहीं भी, कुछ भी बोलने से बचें : पीएम मोदी की एनडीए नेताओं को सख्त हिदायत

Story 1

विराट और अनुष्का ने अयोध्या में टेका मत्था, महंत ने बताया सनातन धर्म से गहरा नाता

Story 1

राशिद खान के लिए IPL 2025: सबसे खराब रिकॉर्ड बना, फैंस हुए निराश!

Story 1

किस फल का सवाल पूछना पड़ा महंगा, दादाजी ने जड़ दिया थप्पड़!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: हमले से डरा, भारत से गिड़गिड़ाया पाक ; दक्षिण कोरिया से कांग्रेस नेता खुर्शीद का बयान

Story 1

जूते में बीयर डालकर सांसद ने मचाया तहलका, संसद में वायरल हुआ वीडियो

Story 1

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कारें तिनके की तरह बहीं!

Story 1

गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव: 19 जून को मतदान!

Story 1

आकाशतीर: भारत का अचूक वायु रक्षा कवच, जो दुश्मन के हमलों को करता है नाकाम