हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई।
शिमला के रामपुर के पास जगातखाना क्षेत्र में अचानक बादल फटने से कई वाहन पानी के सैलाब में बह गए। लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।
कई इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। शाम 6 बजे के करीब हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण भारी मात्रा में मलबा गिरा, जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लगभग 10 वाहनों के बहने की आशंका है। घटना के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है और बचाव कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
पर्यटकों से होटल में ही रहने और बाहर न निकलने की अपील की गई है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
बहकर आई गाड़ियां सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई हैं, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को तुरंत अलर्ट कर दिया है और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
*हिमाचल के रामपुर में बादल फटा, आया तबाही का सैलाब , जगतखाना में बादल फटा, नाले में बाढ़ आने से 15 गाड़ियां बहीं #cloudburst #RainAlert pic.twitter.com/GfetL4uEGw
— Sumit Jha (@sumitjha86) May 25, 2025
तेज प्रताप यादव को RJD से निष्कासन: तेजस्वी का बयान - यह सब हमें पसंद नहीं, बर्दाश्त नहीं
आईपीएल 2025: आरसीबी को चैंपियन बनाने जोश हेजलवुड की धमाकेदार वापसी!
मानसून से पहले कुदरत का कहर: शिमला में बादल फटने से तबाही, गाड़ियां बहीं
कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने बनाई अपनी मंडली! इंग्लैंड दौरे के लिए 4 दोस्तों को दिलाई टीम इंडिया में एंट्री
केरल तट पर डूबा विशाल जहाज, नौसेना ने बचाई 24 जानें
अरब सागर में भारतीय कोस्ट गार्ड का साहसिक अभियान, दुनिया भर में प्रशंसा!
नाकाम देश : ओवैसी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, दोबारा गलती की तो...
यूक्रेन पर रूसी कहर: 30 शहरों पर हमला, 12 से अधिक की मौतें
तेज प्रताप यादव के शांति मंत्र से बिहार की राजनीति में तूफान, कौन हैं अनुष्का यादव?
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, खुद चुना बल्लेबाजी क्रम