दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, सड़कें जलमग्न, यातायात बाधित
News Image

दिल्ली और आसपास के शहरों में बीती रात जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव और पेड़ों के गिरने से ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। रात और रविवार सुबह घर से बाहर निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।

बीती रात आंधी, तेज हवा और गरज के साथ दिल्ली और आसपास के शहरों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली कैंट, किब्री प्लेस, लाजपत नगर, मूलचंद, आनंद विहार, बुराड़ी, मोती बाग, धौला कुआं, पश्चिम विहार, विकासपुरी, मिंटो रोड, सराय काले खान, मयूर विहार सहित कई इलाकों में जलभराव का नजारा देखने को मिला। पानी भरने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। कुछ इलाकों में पेड़ गिरने से सुबह के समय घर से बाहर निकलने वालों को परेशानी हुई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.7 डिग्री कम है। शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तेज हवा और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में घर से बाहर निकलना जरूरी हो तभी निकलें।

शनिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 के साथ मध्यम श्रेणी में रही।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिकी हथियार बेचने के लिए युद्ध भड़काता है: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का सनसनीखेज आरोप

Story 1

LIC ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में बेचीं सर्वाधिक बीमा पॉलिसी!

Story 1

अमेरिका पिछले 100 सालों से दुनिया को युद्ध में झोंक रहा: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का सनसनीखेज आरोप

Story 1

सकुराजिमा ज्वालामुखी से आग का फव्वारा, 3000 मीटर तक छाया अंधेरा!

Story 1

राजस्थान: डीजल चोरी के शक में JCB से उल्टा लटकाकर युवक की बर्बर पिटाई, वीडियो वायरल

Story 1

कांग्रेस की राम-राम करके ही छोड़ेंगे... , नीति आयोग पर बयान से जयराम रमेश घिरे, भाजपा का पलटवार

Story 1

भारत भी उसी दर्द से गुजरा है, जैसे अमेरिका ने झेला: शशि थरूर

Story 1

विराट-अनुष्का: मैच में गाली, बाकी दिन भक्ति ? अयोध्या दौरे पर भड़के हेटर्स!

Story 1

भारत के टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने चुना अपना बैटिंग ऑर्डर, इस नंबर पर उतरेंगे प्रिंस !

Story 1

रिजवी का तूफान, पंजाब किंग्स की टॉप-2 की राह में रोड़ा!