क्या विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा को सेंडऑफ दिया? SRH बल्लेबाज की प्रतिक्रिया कैसी थी
News Image

विराट कोहली अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गेंदबाज़ विकेट लेता है, लेकिन कोहली खुद को और टीम को उत्साहित करने के लिए पूरे जोश से जश्न मनाते हैं।

शुक्रवार, 23 मई की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 4 ओवर में 54 रन जोड़े।

जब चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने अभिषेक शर्मा को आउट किया, तो विराट कोहली ने पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया। कोहली का यह जश्न देखकर प्रशंसक कहने लगे कि उन्होंने अभिषेक शर्मा को सेंडऑफ दिया है।

हालांकि, वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था। कोहली आमतौर पर बड़ा विकेट गिरने के बाद इसी तरह जश्न मनाते हैं। अभिषेक शर्मा ने भी कोहली के जश्न पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

हाल ही में, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए मैच में अभिषेक शर्मा और एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच कहा-सुनी हो गई थी। अभिषेक को आउट करने के बाद राठी ने सेंडऑफ दिया था, जिसका एसआरएच के बल्लेबाज ने जवाब दिया था। इस घटना के बाद बीसीसीआई ने राठी पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया था, जबकि अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाया गया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केरल में समय से पहले मानसून! मई में ही झमाझम बारिश का अलर्ट!

Story 1

पहलगाम हमले पर शहीद विनय नरवाल के पिता का बयान: सरकार ने उठाया सही कदम

Story 1

IPL 2025 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का संन्यास, फैंस हुए निराश!

Story 1

हैम्बर्ग स्टेशन पर चाकू से हमला, 12 घायल, कई गंभीर, संदिग्ध गिरफ्तार

Story 1

अभिषेक शर्मा के छक्के से हुआ भारी नुकसान, अनुष्का शर्मा भी हुईं परेशान!

Story 1

क्या विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा को सेंडऑफ दिया? SRH बल्लेबाज की प्रतिक्रिया कैसी थी

Story 1

चलती ई-रिक्शा से कूदकर छात्रा ने बचाई इज्जत, लखनऊ में दरिंदगी की कोशिश

Story 1

गैंगरेप आरोपियों की जमानत के बाद रोड शो, फिर पहुंची सलाखों के पीछे!

Story 1

मुर्गियों में चढ़ी डांस की खुमारी, म्यूजिक बजते ही लगीं मटक-मटक कर नाचने!

Story 1

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का खतरा! आईएमडी का अलर्ट जारी