बिहार के किशनगंज जिले के खानाबाड़ी गांव के आदित्य झा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 58वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में हुआ है।
गुरुवार देर शाम जब वे अपने गांव पहुंचे, तो उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। बागडोगरा एयरपोर्ट से लेकर पौआखाली नगर पंचायत तक पूरे रास्ते में फूल-मालाओं की वर्षा हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजियों से माहौल उत्सवमय हो गया।
आदित्य के पिता, प्रो. विष्णुकांत झा, सुशीला हरि महाविद्यालय, तुलसिया में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां मधु झा ICDS विभाग में पर्यवेक्षिका हैं। आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उर्सलाइन कॉन्वेंट, पूर्णिया से प्राप्त की। मैट्रिक DAB स्कूल पूर्णिया और इंटर विजेंद्र पब्लिक स्कूल से पूरा किया।
आदित्य की शैक्षणिक यात्रा में IIT की परीक्षा में दो बार सफलता भी शामिल है। उन्होंने IIM धनबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है।
उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद सैमसंग में तीन साल तक सीनियर इंजीनियर के रूप में काम किया। फिर, अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी में जुट गए। यह उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि चौथे प्रयास में उन्हें यह शानदार सफलता मिली।
आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि UPSC की तैयारी में धैर्य और निरंतरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने और बड़े लक्ष्यों के लिए लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि असफलताएं मिलने पर भी हार नहीं माननी चाहिए।
*UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में 58वीं रैंक लाने वाले आदित्य झा का गांव में भव्य स्वागत। #upsc2024 #upscresults #ias2025 #IAS #IFS pic.twitter.com/Uo7iRlKs8f
— Abhinandan Pandey (@Abhinan78323281) May 23, 2025
औरत पर ज़ोर दिखाना कैसा मर्दाना: नेहा सिंह राठौर ने PM मोदी को टैग कर कही ये बात
सड़क पर नन्हीं महारानी, डॉग आर्मी की Z+ सुरक्षा!
बसव राजू सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने पर जवानों का जश्न, वायरल हुआ वीडियो
1991 का वो समझौता क्या था, जिसने कांग्रेस को कर दिया आग-बबूला?
नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों का धावा, 27 ढेर, जश्न का वीडियो वायरल!
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: मास्को में कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
पंजाब: AAP विधायक रमन अरोड़ा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, मुख्यमंत्री मान का सख्त संदेश
भारत का फ्री झोला अमेरिका में लग्जरी बैग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
अब भारत दूसरे द्वीपों पर भी मिसाइल दागने में सक्षम, अंडमान में परीक्षण!
भारत ने चकलाला एयरबेस पर बम गिराया: पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में शहबाज को किया बेइज्जत