बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की क्रूरता की इंतहा हो गई है। अब मासूम बच्चियां भी आतंक के खौफ में जी रही हैं।
फातिमा बलूच नाम की एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों का जिक्र किया है। उसने बताया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में आम लोगों पर अत्याचार करता है और बच्चियों को पढ़ने नहीं दिया जाता।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग पाकिस्तान की क्रूरता की निंदा कर रहे हैं और बलूचिस्तान के लोगों के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में फातिमा कहती है, मुझे पाकिस्तान से नफरत है, लेकिन मैं अपने बलूचिस्तान से प्यार करती हूं। पाकिस्तानी सेना मेरे बलूच भाइयों को मार रही है और मेरे लोगों का अपहरण कर रही है। पाकिस्तान हमें पढ़ने नहीं देता।”
उसने आगे कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में क्रूरता की सारी हदें पार कर रहा है और आम लोगों को सता रहा है। वह आजाद बलूचिस्तान चाहती है, जहां सभी का सम्मान हो और पाकिस्तान से मुक्ति मिले।
बलूची लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के निशाने पर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना हमेशा से बलूचियों को दबाने और कुचलने का काम करती रही है। आए दिन पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचियों की हत्या या अपहरण की खबरें आती रहती हैं।
इसी वजह से बलूचिस्तान का बच्चा-बच्चा अब पाकिस्तान से त्रस्त हो चुका है और रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की मांग कर रहा है। यह वायरल वीडियो इसी का एक उदाहरण है।
बलूची अब पाकिस्तान से अलग होने की मांग और तेज कर रहे हैं और स्वतंत्र राष्ट्र की नींव रखने को प्रयासरत हैं।
Baloch Children speak put against Pakistan Army’s torture and atrocities.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 23, 2025
“I hate Pakistan but I love my Balochistan because the Pakistan Army is killing my Baloch brothers and is abducting my people. Pakistan does not allow us to study”, she says.
pic.twitter.com/ZizQBaRlz3
IPL 2025: चीयरलीडर्स पर टिकी अंकल की निगाहें, वायरल हुआ वीडियो!
नींबू-मिर्ची नहीं, इस गांव में घरों के बाहर टंगते हैं पुरुषों के प्राइवेट पार्ट!
पानी की टंकी या साँपों का अड्डा? टॉयलेट टैंक से निकले दर्जनों सांप!
वायरल वीडियो: क्या रोनाल्डो-मेसी भी हैं इस बच्चे से कम? सीमेंट पाइप में फुटबॉल का अद्भुत खेल!
सिंदूर: अब न्याय और शक्ति का प्रतीक, UAE में बांसुरी स्वराज का आतंकवाद पर प्रहार
IND vs ENG: विराट के नंबर 4 पर ये खिलाड़ी करेगा बैटिंग, टीम इंडिया में बड़ा बदलाव!
तिरुपति मंदिर में नमाज़: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल!
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: मास्को में कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
पाकिस्तान पर भारत का एक और एक्शन: हवाई क्षेत्र 23 जून तक बंद!
आईपीएल 2025: लखनऊ की जीत, हैंडशेक ने मचाया बवाल!