सोशल मीडिया आज लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। हर कोई अपने अंदर छिपे हुनर से दुनिया को प्रभावित करना चाहता है और नाम कमाना चाहता है।
एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांच साल का बच्चा ऐसा कमाल दिखा रहा है जिसे बड़े-बड़े पेशेवर खिलाड़ी भी शायद ही एक बार में कर पाएं।
वीडियो में एक बच्चा सीमेंट पाइप के अंदर फुटबॉल के साथ खेल रहा है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, बच्चे का प्रदर्शन देखकर लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते।
बच्चा पाइप के अंदर पीठ पर बैग लटकाकर खड़ा है। वह फुटबॉल को किक मारता है, जो दो बार पाइप का चक्कर लगाकर उसके सिर पर गिरती है, और फिर वह उसे बिना हाथ लगाए अपने बैग में डाल लेता है।
माना जा रहा है कि महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शायद ही एक बार में ऐसा कर पाएं!
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बच्चे की तुलना रोनाल्डो और मेसी जैसे महान खिलाड़ियों से कर रहे हैं। सबकी यही राय है कि अगर इस बच्चे को सही समय पर सही प्रशिक्षण मिले, तो यह फुटबॉल की दुनिया में बहुत बड़ा नाम कमा सकता है।
यहां तक कि महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी एक बार में ऐसा नहीं कर सकते! ⚽️ pic.twitter.com/lHN1MxpTVy
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 22, 2025
विजय सेतुपति की एस : मास्टरपीस या फ्लॉप? दर्शकों की राय
पानी की टंकी या साँपों का अड्डा? टॉयलेट टैंक से निकले दर्जनों सांप!
IPL 2025: चैंपियन टीम को मिलेंगे कितने करोड़? जानिए पहले सीजन से अब तक का प्राइज मनी का पूरा लेखा-जोखा
RSS के पास है लिस्ट, छीन ली जाएगी मुसलमानों की ज़मीन: ओवैसी का वक्फ कानून पर तीखा हमला
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों का एडमिशन रद्द, 788 भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में
सड़क पर नन्हीं महारानी, डॉग आर्मी की Z+ सुरक्षा!
अतीत मत कुरेदो, 2004-2014 की 2500 घटनाएं गिनवा सकता हूं: राहुल गांधी पर हरिवंश का पलटवार
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी, छक्कों की बौछार! डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला 23 वर्षीय गेंदबाज कौन?
पूर्वोत्तर के उदय को सलाम: अंबानी का ऑपरेशन सिंदूर को नमन, अदाणी का ₹50,000 करोड़ का निवेश वादा
सामूहिक बलात्कार के आरोपियों का हीरो की तरह स्वागत, 25 किलोमीटर का जुलूस!