कानपुर के सबसे व्यस्त इलाके, घंटाघर में सड़क के बीचोंबीच एक गैरकानूनी मजार खड़ी कर दी गई है। किसी को नहीं पता कि इसमें कौन दफन है, लेकिन चारों तरफ हरे झंडे लहरा रहे हैं और बाउंड्री वॉल बना दी गई है।
इस मजार के कारण सड़क के दोनों तरफ अक्सर लंबा जाम लग जाता है। एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस जाती हैं, जिससे मरीजों और बच्चों को परेशानी होती है। इस अतिक्रमण से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि यह मजार किसकी है। पहले सड़क साफ थी, लेकिन अब बीच में अचानक एक दीवार, एक मजार और चारों ओर हरे झंडे लगे हुए हैं।
लोगों का कहना है कि कई बार वाहन इससे टकरा चुके हैं और कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं, कुछ की तो जान भी चली गई है। जिस रास्ते से राहत मिलनी थी, वहां अब डर का माहौल है।
यह सिर्फ सड़क पर बनी मजार नहीं, बल्कि अतिक्रमण की खुली घोषणा है। सवाल है कि अंदर कौन है? क्यों है? कब से है? और कब तक रहेगा? प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब मजारों की आड़ में हरियाली जिहाद फैलाने की कोशिश हो रही है। अब कानपुर की ऐतिहासिक घंटाघर चौकी पर भी वही खेल शुरू हो गया है। अगर इसे अब नहीं रोका गया तो हर गली में हरे झंडों के नीचे संविधान का दम घुट सकता है।
*UP- कानपुर
— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) May 23, 2025
जगह- फूलबाग घण्टाघर
सड़क के बीचोबीच मजार... चारों तरफ हरे झंडे
बढ़ा कर बाउंड्री भी की गई...दोनों तरफ से गुजरते वाहन अक्सर फँसते हैं जाम में..
अंदर कौन है ? क्यों है ? कब से है ? कब तक रहेगा ? इसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं..#LandJihad #Kanpur #Mazaar #UP… pic.twitter.com/ESsQ8Huj85
सिंधु जल समझौता: ये वॉटर बम है, हम भूखे मर जाएंगे
चक्रवात शक्ति : तटीय इलाकों में कोहराम का खतरा, मुंबई-कोंकण अलर्ट पर
ऑपरेशन सिंदूर पर मरियम नवाज़ का कबूलनामा: दुश्मन दशकों में न कर सके ऐसा नुकसान
हैदराबाद ने बैंगलोर को 42 रनों से हराया, शीर्ष 2 में जाने का सपना तोड़ा
धरती की ओर बढ़ता सौर तूफान, छा सकता है अंधेरा! 14,000 साल पहले भी आई थी ऐसी तबाही
पंजाब: AAP विधायक रमन अरोड़ा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, मुख्यमंत्री मान का सख्त संदेश
तिरुपति मंदिर परिसर में नमाज: आस्था से खिलवाड़ या साजिश? कार्रवाई शुरू!
एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: 118 मैच, 15 साल से ज्यादा का सफर समाप्त
अभिषेक शर्मा का तूफानी छक्का! मैदान पर खड़ी कार का शीशा टूटा, वीडियो हुआ वायरल
आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन में जर्मनी, कहा - आत्मरक्षा का पूरा हक