लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय नेहा सरकार से खुलकर सवाल पूछती हैं। कई बार वह अपनी विवादित टिप्पणियों के कारण फंस भी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
नेहा सिंह राठौर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हनुमान सेना नामक एक सामाजिक संगठन ने यह शिकायत दर्ज कराई है।
हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर ने अपने वीडियो में पीएम मोदी को कायर और जनरल डायर जैसे शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने आगे इसे देशद्रोही टिप्पणी बताते हुए दावा किया कि संगठन ने वाराणसी के कई थानों में 500 शिकायतें दी हैं।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कहा कि केवल लंका थाने में शिकायत आई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सिगरा थाने में भी शिकायत दी गई थी, लेकिन वहां केस दर्ज नहीं हुआ।
नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ 400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने लिखा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंका था, सुकरात को जहर पिलाया था, ब्रूनो को जिंदा जलाया था, मीराबाई को जहर दिया था, और सीताजी को अग्निपरीक्षा देने के लिए मजबूर किया था।
एक अन्य ट्वीट में नेहा ने लिखा, जब खुद 400 पार नहीं कर पाये तो मेरे खिलाफ 400 शिकायतें दर्ज़ करवा दीं..! सुनिए…कबीर मेरे गुरु हैं और मैं किसी सिकंदर लोदी से नहीं डरती। बेटियों पर बहादुरी दिखाना बंद कीजिए मोदीजी… देश आपकी वीरता जान चुका है।
शिकायतें दर्ज होने के बाद भी नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं। एक अन्य वीडियो में नेहा ने पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा, बात-बात पे साहेब एफआईआर करवाना, औरत पे ज़ोर दिखाए ये कैसा मर्दाना...?
*जब ख़ुद 400 पार नहीं कर पाये तो मेरे ख़िलाफ़ 400 शिकायतें दर्ज़ करवा दीं..!
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) May 21, 2025
सुनिए…कबीर मेरे गुरु हैं और मैं किसी सिकंदर लोदी से नहीं डरती.
बेटियों पर बहादुरी दिखाना बंद कीजिए मोदीजी…
देश आपकी वीरता जान चुका है.@narendramodi pic.twitter.com/KpfcXsKzDM
दुर्घटना से देर भली: 10 मिनट की देरी से भूमिका की जान बची
एयर इंडिया विमान दुर्घटना: इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता... , तबाही का मंजर देख भावुक हुए पीएम मोदी
ईरान का हवाई सुरक्षा तंत्र कैसे रोक रहा है इजरायली हमले, वीडियो सामने आया
12 साल के बच्चे की मजबूरी: हस्तमैथुन की आदत छोड़ नहीं पा रहा
क्या बिहार में कुछ बदलेगा? महागठबंधन में नाराजगी के बीच हेमंत सोरेन से मिले अशोक चौधरी!
अहमदाबाद में एयर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश: क्या विमान की उम्र बनी हादसे की वजह?
बिहार चुनाव: क्या तेज प्रताप यादव नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे चुनाव? आधी रात को दिया जवाब!
तेज प्रताप का यू-टर्न! पूरी दुनिया को भूल जाऊं , पुराने तेवर में लौटे, कहा - बहुत हुआ !
चिलचिलाती गर्मी में AC चालू करते ही कार से निकला सांप, वीडियो वायरल
दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने से हुआ दिल का दौरा!