गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से मात दी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली। निकोलस पूरन ने भी 27 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए।
इस दौरान, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने निकोलस पूरन को स्लेज किया, जिसका पूरन ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
16 ओवरों के बाद मिचेल मार्श 89 रन और निकोलस पूरन 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लखनऊ ने 15 ओवरों में 160 रन बना लिए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। गुजरात के गेंदबाज विकेट निकालने में नाकाम हो रहे थे, साथ ही रनों की गति को रोकने में भी असफल थे। 16वां ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज।
सिराज ने पहली गेंद पर चौका खाने के बाद, दूसरी गेंद पर मार्श से सिंगल लिया। इसके बाद सिराज ने पूरन को एक डॉट गेंद डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया।
इसके बाद सिराज ने पूरन को स्लेज करना शुरू कर दिया। वह उनके पास गए और उन्हें घूरने लगे। हालांकि, पूरन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अंपायर ने भी सिराज को रोकने की कोशिश की। सिराज ने अगली गेंद फिर बाउंसर डाली, जो डॉट रही। इसके बाद सिराज फिर पूरन को स्लेज करने लगे, लेकिन पूरन ने इस बार भी कोई जवाब नहीं दिया।
पूरन को अपने बल्ले से जवाब देना था। उन्होंने अगली गेंद पर डीप मिड-विकेट की तरफ एक शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद, वह सिराज की तरफ देखकर व्यंग्यात्मक तरीके से मुस्कुराए। ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा और फिर फ्लाइंग किस किया।
हालांकि गुजरात टाइटंस यह मैच हार गई, लेकिन वह पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। अंक तालिका में भी इसका कोई असर नहीं पड़ा, गुजरात अभी भी शीर्ष पर है, लेकिन अब उसका टॉप 2 में बने रहना अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा।
*Things are heating up in the #Race2Top2 🥵
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2025
Siraj is charged up, but #NicholasPooran is letting his bat do the talking! 😎
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/f5jCzHFE2W #IPLonJioStar 👉 #GTvLSG | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/QB650HdjUH
राष्ट्रपति मुर्मू ने वीरता पुरस्कार किए प्रदान, जांबाज सैनिकों को किया सम्मानित!
किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक जवान शहीद, अभियान जारी
विजय सेतुपति की एस : मास्टरपीस या फ्लॉप? दर्शकों की राय
अधिकारी बोले आतंकियों की भाषा! क्या अब भारत की सांसें बंद करेगा पाकिस्तान?
साबुन कंपनी ने तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाया, कर्नाटक में मचा बवाल!
रोहित-विराट के बाद एक और दिग्गज का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, अचानक किया ऐलान!
राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 1991 के समझौते को बताया देशद्रोह ?
प्लेऑफ से पहले RCB का मास्टरस्ट्रोक: विस्फोटक बल्लेबाज टिम सेफर्ट टीम में शामिल!
रोहित और कोहली के बाद, एक और दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल