कर्नाटक सरकार और साबुन बनाने वाली कंपनी कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर विवाद छिड़ गया है।
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी KSDL ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रिपोर्टों के अनुसार, यह दो साल का कॉन्ट्रैक्ट है जिसके लिए 6.2 करोड़ रुपये की राशि तय हुई है।
इस फैसले के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार आलोचना के घेरे में आ गई है। आलोचकों का कहना है कि KSDL कंपनी कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी कन्नड़ अभिनेत्री को प्रमोटर के तौर पर चुना जाना चाहिए था।
कर्नाटक रक्षा मंच के राज्य अध्यक्ष नारायण गौड़ा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा है और इस फैसले को तत्काल बदलने की मांग की है। उन्होंने इसे अनैतिक, गैर-जिम्मेदाराना और कन्नड़ लोगों की भावनाओं के खिलाफ बताया है।
उनके अनुसार, मैसूर सैंडल सोप की शुरुआत 1916 में मैसूर के तत्कालीन महाराजा कृष्णराज वोडेयार ने की थी और यह एक विरासत है जिसका प्रतिनिधित्व कर्नाटक से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञापन के लिए आवंटित 6.2 करोड़ रुपये शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार जैसे जन कल्याणकारी पहलों पर अधिक उचित तरीके से खर्च किए जा सकते थे।
गौड़ा ने कहा कि कर्नाटक में कई प्रतिभाशाली और लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेत्रियां हैं जिन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाकर स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जा सकता था।
कर्नाटक के लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री मिनिस्टर एमबी पाटिल ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद लिया गया है। उनका कहना है कि मैसूर सैंडल सोप की पहचान को कर्नाटक से बाहर तक फैलाना है और इसे एक राष्ट्रीय और वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।
पाटिल ने यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और कियारा आडवाणी सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर विचार किया गया था, लेकिन तमन्ना का चयन इसलिए हुआ क्योंकि पूरे भारत में उनकी पहुंच है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके 28 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।
कंपनी के MD डॉ. प्रशांत पीकेएन ने बताया कि रश्मिका मंदाना और पूजा हेगड़े से संपर्क किया गया था, लेकिन वे पहले ही दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर चुकी थीं। उन्होंने कहा कि कंपनी कन्नड़ और कर्नाटक के लिए बहुत सम्मान रखती है और कन्नड़ के हितों की रक्षा करने के लिए बाध्य है, लेकिन एक व्यवसाय के रूप में उसे अपनी पहुंच भी बढ़ानी है।
ಮೈಸೂರು ಸೋಪ್ಸ್ ಮತ್ತು ಡಿಟರ್ಜೆಂಟ್ಸ್ ಲಿಮಿಟೆಡ್ ತನ್ನ ಬ್ರಾಂಡ್ ಅಂಬಾಸೆಡರ್ ಆಗಿ ಬಾಲಿವುಡ್ ನಟಿ ತಮನ್ನಾ ಭಾಟಿಯಾ ಅವರನ್ನು 6.2 ಕೋಟಿ ರೂಪಾಯಿ ತೆತ್ತು ನೇಮಕ ಮಾಡಿರುವುದು ಅವಿವೇಕದ, ಅಸಂಬದ್ಧ, ಅನೈತಿಕ, ಬೇಜವಾಬ್ದಾರಿಯುತ ತೀರ್ಮಾನವಾಗಿದೆ.
— ನಾರಾಯಣಗೌಡ್ರು.ಟಿ.ಎ | Narayanagowdru T.A. (@narayanagowdru) May 22, 2025
ಮೈಸೂರು ಸೋಪ್ಸ್ ಸಂಸ್ಥೆ ಕರ್ನಾಟಕ ಸರ್ಕಾರದ ಸ್ವಾಮ್ಯದ ಕಂಪನಿ. 1916ರಲ್ಲಿ ಮೈಸೂರು ಸಂಸ್ಥಾನದ… pic.twitter.com/iIhvo9oTla
लाइव डिबेट में भिड़े एंकर रुबिका लियाकत और कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय!
बिलखते मासूमों पर मां की बर्बरता, बुलंदशहर में वीडियो वायरल
अधिकारी बोले आतंकियों की भाषा! क्या अब भारत की सांसें बंद करेगा पाकिस्तान?
जो रूट का धमाका: सचिन-राहुल को पछाड़ बने नंबर-1 बल्लेबाज!
अभिषेक शर्मा के छक्के से हुआ भारी नुकसान, अनुष्का शर्मा भी हुईं परेशान!
पाकिस्तान की कैद से छूटे BSF जवान का घर वापसी पर भव्य स्वागत!
भारत से बैर पड़ा महंगा, PSL 2025 में DRS का साया भी नहीं!
सिंधु जल समझौता: ये वॉटर बम है, हम भूखे मर जाएंगे
BSNL का धमाका! मात्र ₹2399 में 395 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा!
चलती ई-रिक्शा से कूदी छात्रा, यौन शोषण का प्रयास!