देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश कहर बरपा रही है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में प्री-मानसून बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली और एनसीआर में 22 मई को आए आंधी-तूफान ने तापमान में गिरावट तो ला दी, लेकिन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं, पेड़ उखड़ गए और तीन लोगों की मौत हो गई।
अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश और 60-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में बीकानेर संभाग और सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिनों तक आंधी-पानी की आशंका है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर में अगले 24 घंटे के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 60-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को भी मौसम नम रहने की संभावना है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अपडेट लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने 25 मई तक बेंगलुरु सहित पूरे कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है। उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और हसन में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बेंगलुरु में येलो अलर्ट है। राज्य में इस वक्त प्री-मानसून बारिश हो रही है।
*Realised weather during past 24 hours till 0830 hours IST of today, the 22nd May 2025
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 22, 2025
❖ Thunderstorm accompanied with Squally/Gusty winds with speed 60-100 kmph prevailed at isolated places over Haryana Chandigarh & Delhi, Punjab, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Gangetic West… pic.twitter.com/zuiV78UdBu
22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला, पाकिस्तान से अब कोई बात नहीं: पीएम मोदी का कड़ा संदेश
ढह गई दिल्ली, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में! कौन मारेगा टॉप-2 की बाजी?
बुमराह का धमाका: 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
हफ्तेभर पहले खरीदी रिंग, जेरुशलम में प्रपोजल... वॉशिंगटन में मारे गए इजरायली कर्मचारियों की अधूरी प्रेम कहानी
मौत को मात! वंदे भारत पर गिरा पुल, इमरजेंसी ब्रेक ने बचाईं जिंदगियां
दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी: सरकारी आवास में मिलेगा 4% आरक्षण!
मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म... श्रीनगर फ्लाइट का खौफनाक अनुभव
14 के वैभव और 17 के आयुष: क्या इंडिया को मिल गए भविष्य के ओपनर?
खुद 400 पार नहीं कर सके तो करायी 400 FIR! - नेहा सिंह राठौर का तंज
अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: 27 नक्सलियों के शव एयरलिफ्ट कर जिला मुख्यालय लाए गए, जवान मना रहे जश्न