प्यार, इमोशन और घर की जांच-पड़ताल का एक ऐसा मिश्रण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंसे बिना नहीं रह पा रहे हैं। ये कोई सीरियल का सीन नहीं बल्कि हकीकत का एक मजेदार झटका है।
वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही है। वही मीठी-मीठी बातें, क्या तुमने खाना खाया? , आई मिस यू , आई लव यू , सब चल रहा था।
लेकिन, जैसे फिल्मों में विलेन की एंट्री होती है, वैसे ही लड़की की मां आकर प्यार से एक वाक्य बोलती है… फोन स्पीकर पर लगाओ बेटा।
लड़की कांपते हाथों से स्पीकर ऑन करती है। दूसरी तरफ से प्यार की रोटियां सेंकते हुए लड़का पूछता है, खाना खाया है? तभी स्क्रिप्ट में ट्विस्ट आता है।
मां तुरंत फोन छीनती है और लड़के को ऐसा जवाब देती है कि इंस्टाग्राम रील्स पर डायलॉग की तलाश ही खत्म हो जाए।
मम्मी ने कहा, खाना नहीं खाया, खाना खिलाओगे क्या? इतना सुनते ही लड़के ने फोन काट दिया।
अब सीन लड़की की तरफ शिफ्ट होता है। स्पीकर ऑफ, गुस्सा ऑन और मां का हाथ चप्पल की तरफ। मां लड़की को इतना पीटती है कि वो सारी चप्पल उतार देती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उन्होंने मुझे कई बार पकड़ा, लेकिन पीटा नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, आगे जाकर घरवाले खुद कहते हैं, कोई हो तो बताओ। वहीं एक और यूजर ने लिखा, मैं आज तक इतना खुश कभी नहीं हुआ।
Aaj toh gyi 😭😭 pic.twitter.com/WjeDTrUWkj
— Yashika Batra (@Abeyaaryashi) May 19, 2025
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री का चीन में साधारण स्वागत: क्या रिश्तों में आई खटास?
लाइव वीडियो: डेढ़ करोड़ का इनामी बसवराजू सहित 27 नक्सली ढेर, ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सामने
विधायक की धमकी: खून की नदी बहा दूंगा, पेशाब निकल जाएगी!
IPL के बाद वैभव और म्हात्रे का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन, अंग्रेजों के छूटेंगे पसीने!
किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3-4 आतंकवादियों को घेरा
हैवानियत: प्रेमिका के परिजनों ने युवक को नंगा कर पीटा, गर्म पानी डाला, गुप्तांगों पर हथौड़े से वार
आशिक से बात कर रही थी लड़की, अचानक आ धमकी मां, फिर जो हुआ... हंसी रोक नहीं पाएंगे!
दिव्यांगों के लिए खुशखबरी: सरकारी आवास योजना में 4% आरक्षण की घोषणा
बारिश है या मौत का खौफ? स्कूटी समेत बहा लड़का, वीडियो देख अटकी सबकी सांसें
बांग्लादेश की नाक कटी, यूएई ने रचा इतिहास: फुल मेंबर देश के खिलाफ दूसरी सीरीज जीत!