दिल्ली-NCR में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन दिल्लीवासियों के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो गईं।
धूल भरी आंधी से लोग परेशान हुए। बारिश के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। तेज आंधी और बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में तेज आंधी के कारण एक छज्जा गिर गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई दोपहिया वाहन मलबे के नीचे दब गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा में भी तेज आंधी के चलते सड़क पर लगे होल्डिंग बोर्ड गिर गए और सैकड़ों पेड़ टूट गए। आंधी के कारण शहर की रफ्तार धीमी हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले भी गिरे।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए शाम 8 बजे से 9:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया था। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया था। आईएमडी ने तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया था।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के अलावा एनसीआर में शामिल नोएडा और गाजियाबाद में भी अगले दो दिन आंधी और बारिश के आसार हैं।
अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 22 और 23 मई को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक रह सकता है।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Ghaziabad experiences gusty winds, heavy rainfall and lightning as the weather changes. pic.twitter.com/YhTMnQ3ru8
— ANI (@ANI) May 21, 2025
तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री का डिबेट चैलेंज स्वीकारा, कहा - मंच और माइक का इंतजाम कर बता दीजिएगा
बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम घोषित, सलमान अली आगा को कप्तानी
पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों दुनिया, ऑपरेशन सिंदूर भारत का जवाब
भारतीय लड़ाकू विमानों की आवाज सुनते ही बंकर में घुसे मुल्ला मुनीर, अब खुद को ही दे दिया फील्ड मार्शल का प्रमोशन!
कान्स में ऐश्वर्या राय का जलवा: सिंदूर लगाकर महारानी अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरीं!
वैभव सूर्यवंशी को हर महीने चाहिए था बल्ला, परिवार लेता था कर्ज!
हरदोई में युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर गुप्तांग पर हथौड़े से वार, गर्म पानी डाला और पेशाब पिलाई!
इस बंदे को 21 तोपों की सलामी! वायरल हुआ देसी जुगाड़ का कमाल
हरियाणा में मौसम का कहर: अगले 3 घंटों में ओले गिरने की चेतावनी!
पंजाब किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी: तीन धाकड़ खिलाड़ियों की टीम में वापसी!