वैभव सूर्यवंशी को हर महीने चाहिए था बल्ला, परिवार लेता था कर्ज!
News Image

राजस्थान रॉयल्स का सीजन भले ही निराशाजनक रहा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के रूप में टीम को भविष्य की उम्मीद मिली है। 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू कर वैभव ने इतिहास रचा और तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को परेशान किया। आने वाले सालों में उन पर पैसों की बारिश होना तय है।

वैभव की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ महीनों पहले तक उनके परिवार को कर्ज तक लेना पड़ता था, लगभग हर महीने। यह कर्ज उनकी एक खास जरूरत को पूरा करने के लिए लेना पड़ता था।

IPL के अपने पहले ही सीजन में वैभव की सफलता ने खूब चर्चा बटोरी है। उनकी संघर्ष की कहानियां सामने आ रही हैं। बिहार के समस्तीपुर से आकर क्रिकेट की दुनिया में छाने से पहले वैभव को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था और इसके लिए उनके परिवार ने पूरा प्रयास किया।

सबसे बड़ी जरूरत उनके लिए क्रिकेट का सामान, खासकर वो बैट था, जिससे वो गेंदबाजों को छक्के छुड़ाते थे। वैभव के बचपन के कोच मनीष झा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ महीनों पहले तक वैभव के बैट की जरूरतें पूरी करने के लिए परिवार को लगातार कर्ज लेना पड़ता था।

झा ने बताया कि वैभव पूरी ताकत से गेंद पर प्रहार करते थे, जिसके कारण उनका कोई भी बैट महीना-डेढ़ महीना से ज्यादा नहीं चलता था। बल्ला टूटने के बाद परिवार को कर्ज लेकर उनके लिए नए बैट का इंतजाम करना पड़ता था। सिर्फ बैट ही नहीं, बल्कि बाकी साजो-सामान के लिए भी कर्ज लेना पड़ता था। हाल ही में उन्हें स्पॉन्सरशिप मिली है, जिसके बाद से यह परेशानी दूर हुई है।

14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिस तरह शुरुआत की थी, अंत भी वैसा ही किया। राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस मैच में राजस्थान की जीत के स्टार वैभव ही रहे, जिन्होंने इस सीजन के बीच में ही अपना डेब्यू किया था।

वैभव ने सिर्फ 33 गेंदों में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को 188 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। वह टीम के टॉप स्कोरर रहे। वैभव ने इस सीजन में 7 मैच में 36 की औसत से 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान गृहयुद्ध की ओर? सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला, बंदूकों से लैस थे प्रदर्शनकारी

Story 1

पेड़ गिरे, होर्डिंग उड़े, ओले बरसे: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से दो की जान गई

Story 1

ट्रम्प: हर चीज़ का श्रेय, या सिर्फ़ आदत? भारत-पाक युद्ध विराम पर पूर्व NSA का खुलासा

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: वैश्विक मंच पर खुलेगी पाकिस्तान की पोल, दूसरा प्रतिनिधिमंडल रवाना

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: व्यूअरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त!

Story 1

मैं हिंदी बोलूंगी : बेंगलुरु SBI में कन्नड़ विवाद, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जताई नाराजगी

Story 1

दिल्ली-NCR में तांडव: 79 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गुल!

Story 1

शिकारी ही हो गया शिकार, पक्षी के बच्चे ने जिंदा चबा डाला खतरनाक सांप

Story 1

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत उत्तर भारत में 26 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट!

Story 1

दुबई में करोड़ों का घोटाला: रातोंरात गायब हुई कंपनी, भारतीयों की डूबी जमा-पूंजी