जंगल का नियम है कि बड़े जानवर छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। लेकिन कई बार परिस्थितियां उलट जाती हैं और भक्षक खुद शिकार बन जाता है। सांप भी खतरनाक शिकारी होते हैं। वे चूहों से लेकर पक्षियों तक का शिकार करते हैं, और अक्सर पक्षियों के घोंसलों में घुसकर अंडे या छोटे बच्चों को खा जाते हैं। कई बार तो चिड़िया खुद सांपों का शिकार बन जाती है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में एक पक्षी का बच्चा एक खतरनाक सांप को जिंदा चबा रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सांप भोजन की तलाश में चिड़िया के घोंसले में घुस गया है। शायद वह अंडे या चिड़िया के बच्चों को खाने के इरादे से आया था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो खुद शिकार बन जाएगा।
वीडियो में घोंसले के अंदर पक्षी के दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं। सांप आकार में छोटा था। इससे पहले कि सांप का बच्चा पक्षी के बच्चों को खा पाता, उनमें से एक ने सांप को ही अपना भोजन बना लिया।
पक्षी का बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर उसे निगलने लगा। सांप को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। चिड़िया का बच्चा उसे धीरे-धीरे निगलने लगा और सांप तड़पता रहा। अंततः, चिड़िया का बच्चा पूरे सांप को निगल गया।
चिड़िया के बच्चों को देखकर लगता है कि वे छोटे बाज हैं, जिन्हें सांपों का शिकार करने में मजा आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिकारी ही शिकार बन गया pic.twitter.com/rvQtTq4PaJ
— news for you (@newsforyou36351) May 21, 2025
इजरायल का दावा: तेहरान का एयरस्पेस नियंत्रण में, इंटेलिजेंस चीफ भी ढेर!
अहमदाबाद विमान हादसा: छात्र के वीडियो में मिला अहम सुराग!
पत्नी का सड़क पर तांडव: पति के अफेयर का पता चलने पर प्रेमिका को पीटा!
ग्वालियर में सनसनी: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, वीडियो वायरल
विदेशी सांसद ने छुए PM मोदी के पैर, जानिए कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन
जी7 समिट से पहले साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा: पीएम मोदी का स्मार्ट मूव ?
ईरान का यूरेनियम 90 मीटर गहराई में सुरक्षित, इजरायल बेबस क्यों?
कनाडा में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों? क्या सुधरेंगे भारत-कनाडा रिश्ते?
इजरायली हमले के डर से तेहरान से भगदड़, सीमा पर हाहाकार, सरकार ने खोले अंडरग्राउंड मेट्रो
तेज गिरावट! JLR के कमजोर प्रदर्शन से धड़ाम हुए टाटा मोटर्स के शेयर