महराजगंज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक नए बने मकान की टॉयलेट टंकी में 70 से अधिक सांपों का झुंड पाया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
यह घटना हरदीडाली चौराहे पर स्थित वीरेंद्र गुप्ता के नए मकान में हुई। मकान अभी खाली है। हाल ही में निर्माण पूरा होने के बाद, मकान की टॉयलेट टंकी सांपों के लिए बसेरा बन गई।
रविवार को जब टंकी का ढक्कन खोला गया, तो अंदर सांपों का झुंड देखकर लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा।
वन विभाग से निराश होकर, हरदीडाली बड़का टोला के एक साहसी व्यक्ति ने खुद ही सांपों को पकड़ने का फैसला किया। मच्छरदानी की मदद से वह टॉयलेट टंकी में उतरा और सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
वीडियो में सांप टंकी के एक कोने में लिपटे हुए और भागने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति गुस्सा साफ झलक रहा था। लोगों का कहना था कि जीव-जंतुओं का रेस्क्यू करना वन विभाग का काम है, लेकिन कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।
*उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सके शौचालय की टंकी में 100 से ज्यादा सांप, वीडियो वायरल
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) May 20, 2025
यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... pic.twitter.com/qAQIofEEYF
बीमार बच्चे को मुंह में दबाकर अस्पताल पहुंची बिल्ली, देखकर रह जाएंगे हैरान!
धोनी के दो रूप! अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस हुए हैरान
गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार का हाई अलर्ट! तुरंत करें ये काम
बिहार में भारी बारिश का खतरा: इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी!
कोरोना का JN.1 वैरिएंट: डरने की ज़रूरत है या नहीं?
तेरी चोटी पकड़कर कूट दुंगा : अभिषेक शर्मा ने मैदान पर दी दिग्वेश राठी को धमकी
बाल पकड़ के मारूंगा... अभिषेक शर्मा की दिग्वेश राठी को धमकी!
कप्तानी की दौड़ से जसप्रीत बाहर, अब यह फेल हो रहा खिलाड़ी गिल को दे रहा है टक्कर!
मुंबई की कंपनी का ₹10 मासिक इंटर्नशिप ऑफर: इंटरनेट पर मजे हुए!
निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार कौन? राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस का पलटवार