सिर्फ अल्लाह से डरते हैं: अबु आजमी का बड़ा बयान, अगर देश का हर मुसलमान एक हो जाए तो...
News Image

समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी ने देश में मुसलमानों पर अत्याचार और धार्मिक नफरत का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

आजमी ने कहा कि भारत में मुसलमान किसी की मेहरबानी पर नहीं, सिर्फ अल्लाह की रहमत पर जीता है और डरता भी सिर्फ अल्लाह से है।

उन्होंने कहा कि अगर भारत का हर मुसलमान एक हो जाए तो किसी की मजाल नहीं कि हमारी तरफ आंख उठा कर देखे।

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस हमले को पाकिस्तान, जो कि एक दुश्मन देश है, ने अंजाम दिया था, लेकिन भारतीय मुसलमानों ने दिल खोलकर मदद की, जान तक दे दी।

इसके बावजूद मुसलमानों के साथ धर्म पूछकर मारपीट की जा रही है। अबु आजमी ने दुख जताया कि उस हमले में टूरिज्म सेक्टर को भारी नुकसान हुआ, फिर भी मुसलमानों ने हजारों लोगों को मुफ्त में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया।

उन्होंने कहा, फिर भी आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा और आज हमारे देश में मुसलमानों को धर्म पूछकर हर रोज मारा जा रहा है। लेकिन, कोई कुछ नहीं बोलता। प्रधानमंत्री ने इस पर आज तक एक बार भी बात नहीं की।

उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर एक मुस्लिम महिला से जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाया गया। उनका कहना था कि भारत में मुसलमान किसी इंसान की मेहरबानी पर नहीं, सिर्फ अल्लाह की रहमत पर जीता है और डरता भी सिर्फ अल्लाह से है।

सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह की ओर से की गई विवादित टिप्पणी का जिक्र करते हुए अबु आजमी ने कहा कि उस महिला पर ऐसी घिनौनी टिप्पणी की गई, लेकिन हमने कोई धरना नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐलान करें, हम पूरी ताकत के साथ खड़े होंगे। विजय शाह की मजाल कैसे हुई ऐसा कहने की? जो लोग आज हमें नसीहत दे रहे हैं, वो अंग्रेजों के तलवे चाटते थे और आजादी की लड़ाई हमने लड़ी है।

आजमी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि पहलगाम में जो आतंकवादियों ने किया, वही आज देश के मुसलमानों के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से देश में मुसलमानों के खिलाफ फैल रही नफरत, हेट स्पीच और हेट क्राइम को रोकने की अपील की।

उन्होंने मुंबई पार्टी मुख्यालय पर सांसद धर्मेंद्र यादव के स्वागत की जानकारी भी दी और बताया कि दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर अहम चर्चा हुई।

खासतौर पर मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर यह तय किया गया कि संविधानिक मूल्यों को बचाने के लिए PDA को एकजुट करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समाज को भाषा, धर्म, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों, जैसे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य से भटकाया जा सके। लेकिन, इसका जवाब मुंबई की गंगा-जमुनी तहजीब और PDA की एकता देगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

MI vs PBKS: बारिश ने बिगाड़ा खेल, फैंस का फूटा गुस्सा, BCCI पर उठाए सवाल

Story 1

4,6,4,6: बुमराह की धुनाई! इंग्लिश ने एक ओवर में ठोके 20 रन, जस्सी का सबसे महंगा ओवर

Story 1

धूल भरी आंधी में फंसा इंडिगो का विमान, यात्रियों की अटकी सांसें!

Story 1

इज़राइल का लेजर हथियार: गाजा में तबाही, अमेरिका-चीन-रूस भी हैरान!

Story 1

तेज प्रताप का तेजस्वी पर प्यार: मेरे अर्जुन को मुझसे अलग करने का सपना देखने वाले कभी सफल नहीं होंगे

Story 1

ऐसी पड़ोसन हो तो पड़ोसियों के तो मजे ही मजे! छत पर लड़की का डांस वीडियो वायरल

Story 1

क्या यूनुस सरकार की जाएगी सत्ता? बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात की वापसी!

Story 1

वसुंधरा राजे का वायरल वीडियो: नड्डा के स्वागत में मंत्री जी को याद दिलाई ताली!

Story 1

IPL 2025: रोहित का विकेट लेकर क्यों सीना पीटने लगे स्टोइनिस, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

पिंजरे में बंद शेर को छेड़ना पड़ा महंगा, शख्स की कांप उठी रूह!