MI vs PBKS: बारिश ने बिगाड़ा खेल, फैंस का फूटा गुस्सा, BCCI पर उठाए सवाल
News Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2022 के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होना था। मैच शुरू होने ही वाला था, टॉस भी हो चुका था, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरने वाली थीं। मुंबई के बल्लेबाज मैदान पर आने को तैयार थे। पंजाब की टीम भी तैयार थी। तभी बिन मौसम बरसात आ गई।

मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई थी। मौसम साफ बताया गया था। लेकिन आखिरी समय पर इंद्रदेव ने खेल बिगाड़ दिया।

बारिश से मुंबई इंडियंस के मालिकों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दीं। आकाश अंबानी और नीता अंबानी बारिश को लेकर काफी चिंतित दिखे।

इस चिंता का कारण यह भी है कि इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसी वजह से फैंस भी काफी नाराज हैं।

मुंबई इंडियंस के एक फैन क्लब ने लिखा, अगर बारिश नहीं रुकी तो यह दुखद होगा। मुंबई इंडियंस बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजनीति ने हमारे आईपीएल 2025 जीतने की संभावना को खत्म कर दिया। उनके बाद मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट करने के फैसले को सही ठहराने का एक भी कारण नहीं है।

एक अन्य फैन ने लिखा, बीसीसीआई ने कोलकाता में बारिश की संभावना के कारण प्लेऑफ को अहमदाबाद में शिफ्ट किया। अब अहमदाबाद में बारिश हो रही है और कोलकाता का मौसम साफ है।

दोनों ही टीमों के फैंस नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण ये मैच रद्द हो। मैच रद्द होने की स्थिति में पंजाब की टीम फाइनल में पहुंचेगी, क्योंकि इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है।

नियम के अनुसार, लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। पंजाब की टीम ने पहले नंबर पर रहते हुए पॉइंट्स टेबल का अंत किया था, जबकि मुंबई की टीम चौथे स्थान पर थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

डिविलियर्स मैदान में, कोहली ने बाउंड्री पर! स्टोइनिस के विकेट पर ऐसे झूमे आरसीबी के दो दिग्गज

Story 1

वनप्लस 13s: कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स!

Story 1

जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फफक कर रो पड़े

Story 1

भोपाल जिम में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक? वायरल वीडियो से बवाल, पुलिस का एक्शन!

Story 1

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक

Story 1

विराट का रजत को खास तोहफा, विक्ट्री परेड पर बयान से फैंस उत्साहित!

Story 1

शशांक सिंह की तूफानी फिफ्टी भी पंजाब किंग्स को जीत न दिला सकी, हार के बाद हुए भावुक

Story 1

चिन्नास्वामी में विराट ने उठाई IPL ट्रॉफी, बोले- रजत पाटीदार RCB को...

Story 1

तुमने सब बदल दिया... रजत पाटीदार के मुरीद हुए विराट कोहली, दिया भावुक बयान

Story 1

वैभव सूर्यवंशी को IPL में मिला ऐसा इनाम, इस्तेमाल किया तो लग जाएगा जुर्माना!