महाराष्ट्र की सरकार में एनसीपी नेता छगन भुजबल की एंट्री हो गई है। उन्हें मंत्री बनाया गया है। राजभवन में केवल एक मंत्री पद की शपथ के लिए कार्यक्रम रखा गया।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने 20 मई को राज्य मंत्रिमंडल में शपथ ली। वे नासिक जिले की येवला सीट से विधायक हैं और ओबीसी समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।
पहले भुजबल, फडणवीस सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज थे। उन्होंने कई अहम बैठकों से दूरी बनाए रखी थी। उनका कहना था कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे का विरोध करने के कारण उन्हें मंत्री पद से दूर रखा गया। उन्होंने यह भी कहा था कि मंत्री पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता। अब मंत्री बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि उनकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश की गई है।
छगन भुजबल को एनसीपी कोटे से मंत्री बनाया गया है। वे धनंजय मुंडे की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। हालांकि, उनके इस्तीफे की वजह बीड सरपंच देशमुख की हत्या से जुड़ा विवाद भी बताया गया था। मुंडे के सहयोगी का नाम इस केस में सामने आया था।
भुजबल ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं। धनंजय मुंडे भी इसी समुदाय से आते थे। उनके हटने के बाद ओबीसी वोट बैंक में असंतोष उभर सकता था। ऐसे में छगन भुजबल को दोबारा मंत्री बनाकर एक ओर उनकी नाराजगी दूर की गई, वहीं दूसरी ओर ओबीसी समीकरण को भी संतुलित करने का प्रयास किया गया है।
छगन भुजबल लगातार पांचवीं बार येवला से विधायक हैं। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। 2016 में महाराष्ट्र सदन घोटाले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के केस में वे 26 महीने जेल में रहे। जिस अंडा सेल को उन्होंने गृहमंत्री रहते बनवाया था, उसी में उन्हें बंद किया गया था।
मंत्री बनने के बाद भुजबल ने कहा, जैसा कि कहा जाता है, अगर अंत अच्छा हो तो सब कुछ अच्छा होता है। मैंने गृह मंत्रालय से लेकर हर जिम्मेदारी संभाली है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ठीक रहेगी। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
#WATCH | Mumbai | After taking the oath as Maharashtra minister, NCP leader Chhagan Bhujbal says, As it is said, everything is well if it ends well . I have handled every responsibility, from the Home Ministry to everything. Whatever responsibility I ll be given, that will be… https://t.co/dykSnv4147 pic.twitter.com/hoVIoFjGrT
— ANI (@ANI) May 20, 2025
सिर्फ अल्लाह से डरते हैं: अबु आजमी का बड़ा बयान, अगर देश का हर मुसलमान एक हो जाए तो...
वॉर 2 टीज़र: एक्शन या नक़ल? ऋतिक और NTR पर छिड़ी बहस!
दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा को भारी सजा, जुर्माना और बैन!
पटना के अस्पताल में चूहों का आतंक: मरीज की कुतरी उंगलियां, मचा हड़कंप!
मीर जाफर राहुल और जयचंद जयशंकर: BJP-कांग्रेस में ज़ुबानी जंग तेज़
पहलगाम हमले के बाद केक पहुंचाने वाला शख्स और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साथ, जासूसी का शक गहराया
बिहार में भारी बारिश का खतरा: इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी!
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की पाकिस्तान को चेतावनी - पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे!
सिंधिया का चौंकाने वाला कदम: झाड़ू लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे, पूछा - सफाई क्यों नहीं होती?
आंख खोलकर देख लें पाकिस्तानी, बलूच लड़ाके ऐसे करते हैं PAK सैनिकों का शिकार