भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक देशभक्ति गीत निशानी देख लो, ये निशानी जारी किया। यह गीत भारतीय सेना, वायुसेना, और नौसेना के उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की।
यह गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करता है और इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए तुर्की और चीनी ड्रोनों की विफलता पर कटाक्ष भी किया गया है।
बीजेपी सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी ने इस देशभक्ति गीत को लिखा, गाया और संगीतबद्ध किया है। गाने की शुरुआत में देशप्रेम का जोश देखने को मिलता है: 30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी।
मनोज तिवारी ने कहा कि यह गीत न केवल सैन्य बलों के सम्मान में है, बल्कि हर उस भारतीय के लिए है जो राष्ट्रभक्ति में विश्वास रखता है। गीत में सेना की दृढ़ता, नेतृत्व और महिला शक्ति को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है।
गीत के विजुअल पोस्टर में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की झलक दिखाई गई है। ये दोनों अधिकारी उस मिशन का चेहरा बनीं, जिसने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया।
बीजेपी के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर जारी होते ही इस गाने को हजारों व्यूज और शेयर मिले हैं। इस गीत से जनता में देशभक्ति की लहर देखने को मिल रही है।
30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी,
— BJP (@BJP4India) May 19, 2025
नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी!
निशानी देख लो, ये निशानी…
कहानी हो गई है, शुरू कहानी!#OperationSindoor जारी है... 🇮🇳 pic.twitter.com/IcqsUSXpWd
LSG बनाम SRH: राठी ने किया अभिषेक को आउट, मैदान पर हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
तू पाकिस्तानी, नहीं तू पाकिस्तानी : कांग्रेस-भाजपा में ज़बानी जंग तेज़, मीर जाफर-जयचंद तक पहुंची बात
दिग्वेश राठी से बहस पर क्या बोले अभिषेक शर्मा, जिसे सुलझाने BCCI उपाध्यक्ष को आना पड़ा
कभी न्यूज चैनल का मालिक, कभी BSP का नेता, अब फर्जी डिग्री का सौदागर: 58 एकड़ में फैला यूनिवर्सिटी, STF ने किया गिरफ्तार
बारिश में नहाते चिंपैंजी: वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल!
30 लाख का खिलाड़ी, 9 लाख से ज़्यादा का जुर्माना! दिग्वेश राठी का महंगा सेलिब्रेशन
चीन में पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार का अपमान! सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
अज़रबैजान क्यों दे रहा है भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ? रिश्ते में आई दरार!
हद जाहिलियत! यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भारत की छवि खराब करने का आरोप, चीन यात्रा का वीडियो वायरल
वक्फ कानून पर CJI की टिप्पणी: जब तक ठोस मामला न हो, अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती