मैनपुरी में ब्राह्मण समाज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़का हुआ है। डिप्टी सीएम के डीएनए पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अखिलेश यादव ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो प्रदेश भर में उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की भाषा शैली को समाज को बांटने वाली बताया।
मैनपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष मिश्रा ने भी सपा के विवादित पोस्ट पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी कार्यशैली और भाषा शैली पर संयम बरतना चाहिए। ब्रजेश पाठक को उन्होंने न सिर्फ ब्राह्मणों, बल्कि पूरे देश में सर्व समाज का नेता बताया, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। मिश्रा ने सपा को भविष्य में ऐसी भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी चेतावनी भी दी है।
मैनपुरी के रोडवेज बस स्टैंड पर अखिलेश यादव का पुतला जलाया गया। ब्राह्मण समाज ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अब न सिर्फ अपने गढ़ में, बल्कि चारों ओर विरोध का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने सपा की भाषा शैली को समाज को बांटने वाली और ब्राह्मण समाज का अपमान बताया।
विवाद बढ़ने के बाद सपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया से अपना पोस्ट हटा दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हटाए गए पोस्ट को शेयर करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था और उनकी पार्टी की भाषा पर सवाल उठाए थे।
*अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 17, 2025
ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!!
किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है?
लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे?
क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री… pic.twitter.com/kpdVzRxOHS
स्वर्ण मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम: आकाश मिसाइल और L-70 एयर डिफेंस गन ने पाकिस्तानी चाल को किया विफल
दाढ़ी-मूंछ के साथ वायरल वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर: उम्र पर फिर उठे सवाल, क्या है सच्चाई?
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का मरियम नवाज के साथ वीडियो वायरल, नवाज शरीफ की बेटी ने भारत के लिए कही ये बात
पिता की मौत का बदला: बेटे ने दोस्त संग मिलकर किया खूनी खेल, डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
गोरखपुर: पुलिस और नायब तहसीलदार के सामने चले लात-घूंसे, ईंट-पत्थर, कई घायल!
आपदा में अवसर की कला इनसे सीखिए: रेलवे टिकट पर पीएम मोदी की फोटो पर सिंघार का निशाना
आईआईटी का नाम नहीं, काबिलियत से मिलती है विदेश में नौकरी: टेक प्रोफेशनल का वायरल पोस्ट
भारत-पाक सीजफायर में अमेरिका का कोई रोल नहीं, परमाणु हमले पर भी विक्रम मिस्री ने दी सफाई
आउट होते ही आपा खो बैठे अभिषेक शर्मा, राठी से भिड़े, अंपायरों ने किया बीच-बचाव
भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की मिसाइलें हुईं नष्ट, वीडियो वायरल